भारत

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने वायुसेना स्टेशन, नई दिल्ली में भारतीय वायुसेना के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित किया

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने 21 मार्च 2025 को वायुसेना स्टेशन, नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में भारतीय वायुसेना के उन मेधावी खिलाड़ियों को सम्मानित किया, जिन्होंने सेना, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। समारोह में सेना/राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले कुल 40 खिलाड़ियों और 11 अग्निवीर वायु (खेल) को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही अंतर सेना/राष्ट्रीय चैंपियनशिप/खेलों में विजेता के रूप में भारतीय वायुसेना की सात टीमों को भी इस समारोह में सम्मानित किया गया।

वायुसेना प्रमुख ने भारतीय वायुसेना के खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए भारतीय वायुसेना खेल बुलेटिन 2024 का भी अनावरण किया।

समारोह को संबोधित करते हुए वायु सेना प्रमुख ने भारतीय वायुसेना के खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धियों और भारतीय वायुसेना में प्रतिस्पर्धात्मक खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए उनके प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने उपलब्धि हासिल करने वालों खिलाड़ियों को बधाई दी और उन्हें भारतीय वायुसेना के मूल्यों को बनाए रखते हुए दृढ़ता और निरंतरता के स्तर को बनाए रखने तथा खेलों को बढ़ावा देने की सलाह दी।

Editor

Recent Posts

सीसीआई ने फिडेलिटी फंड्स द्वारा वैल्यूड्राइव टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में लगभग 6.63% अल्पांश शेयरधारिता के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने फिडेलिटी फंड्स द्वारा वैल्यूड्राइव टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में 6.63% अल्पांश…

4 घंटे ago

ICC T20 क्रिकेट विश्व कप में भारत ने नामीबिया को 93 रन से हराया

ICC टी-ट्वेंटी विश्व कप में कल रात ग्रुप-ए के मैच में भारत ने नामीबिया को…

5 घंटे ago

बांग्‍लादेश में मतगणना जारी, बांग्‍लादेश नेशनलिस्‍ट पार्टी 13वें राष्‍ट्रीय चुनाव में निर्णायक जीत की ओर

बांग्‍लादेश में मतगणना जारी है। बांग्‍लादेश नेशनलिस्‍ट पार्टी 13वें राष्‍ट्रीय चुनाव में निर्णायक जीत की…

5 घंटे ago

RBI ने किसानों को व्यापक ऋण सुविधा के लिए किसान क्रेडिट कार्ड के मसौदा नियमों में संशोधन किया

भारतीय रिज़र्व बैंक ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना के लिए संशोधित मसौदा नियम जारी किए…

5 घंटे ago

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय और पुडुचेरी सरकार ने ब्लू इकॉनमी और तटीय लचीलेपन को बढ़ावा देने के लिए ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (एमओईएस) और पुडुचेरी सरकार के विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण…

5 घंटे ago

सीसीआई ने इनोमोटिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सीमेंस लिमिटेड के लो वोल्टेज मोटर व्यवसाय के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने अमुंडी एसेट मैनेजमेंट एस.ए.एस. (अधिग्रहणकर्ता) और आईसीजी पीएलसी (लक्ष्य कंपनी) के…

5 घंटे ago