बिज़नेस

Air India ने इजराइल की उड़ानें आठ अगस्त तक स्थगित कीं

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच एअर इंडिया ने शुक्रवार को तेल अवीव के लिए उड़ानें आठ अगस्त तक स्थगित करने की घोषणा की। टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन राष्ट्रीय राजधानी से इजराइली शहर के लिए चार साप्ताहिक उड़ानें संचालित करती है।

एयरलाइन ने एक बयान में कहा, ‘‘पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों में मौजूदा स्थिति को देखते हुए, हमने तेल अवीव से आने-जाने वाली अपनी उड़ानों के निर्धारित संचालन को तत्काल प्रभाव से आठ अगस्त 2024 तक स्थगित कर दिया है।’’

एयरलाइन ने यह भी कहा कि वह इस अवधि के दौरान तेल अवीव से आने-जाने के लिए टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को सहायता प्रदान कर रही है तथा यात्रा पुनर्निर्धारण और रद्दीकरण शुल्क पर एक बार की छूट दे रही है।

एअर इंडिया ने बृहस्पतिवार को अपनी तेल अवीव की उड़ान रद्द कर दी थी। इजराइल और हमास सहित विभिन्न समूहों के बीच संघर्ष के कारण पश्चिम एशिया में तनाव के हालात हैं। इस वर्ष की शुरुआत में भी, पश्चिम एशिया में तनाव के कारण एअर इंडिया ने अलग-अलग समय पर तेल अवीव के लिए उड़ानें कुछ समय के लिए स्थगित कर दी थीं।

Editor

Recent Posts

RBI ने तीनों सरकारी तेल कंपनियों की अमेरिकी डॉलर की दैनिक जरूरत पूरी करने के लिए विशेष व्यवस्था की घोषणा की

भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों – इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान…

3 घंटे ago

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्री द्विपक्षीय अभ्यास इंद्र-2026 में भाग लेने के लिए रूस पहुंचा

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्रि 10 अक्टूबर, 2026 को रूस के व्लादिवोस्तोक पहुंचा। यह युद्धपोत…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने चेन्नई में 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चेन्नई में आईआईटी-मद्रास में आयोजित कार्यक्रम में 13 हज़ार करोड़…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के पूनमल्ली-वडापलानी खंड का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे। वे आज चेन्नई में 13…

5 घंटे ago