कप्तान हरमनप्रीत सिंह के दो गोल और पी आर श्रीजेश की अद्भुत गोलकीपिंग के दम पर भारत ने पेरिस ओलंपिक के आखिरी पूल मैच में शुक्रवार को आस्ट्रेलिया को 3-2 से हरा दिया। ओलंपिक पुरूष हॉकी में 1972 म्युनिख खेलों के बाद भारत की आस्ट्रेलिया पर यह पहली जीत है। आखिरी बार भारत ने सिडनी ओलंपिक 2000 में 2-2 से ड्रॉ खेला था। तोक्यो ओलंपिक 2020 में आस्ट्रेलिया ने भारत को पूल चरण में 7-1 से हराया था। भारत के लिये अभिषेक ने 12वें, हरमनप्रीत ने 13वें और 32वें मिनट में गोल किये। आस्ट्रेलिया के लिये क्रेग थॉमस ने 25वें और ब्लैक गोवर्स ने 55वें मिनट में गोल दागा।
आज एक नवंबर से देश में वित्तीय, टैक्स और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण बदलाव…
अमरीका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान के विदेश मंत्रियों की कल अमरीका के अटलांटा में बैठक…
दिल्ली में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए आज से शीतकालीन कार्ययोजना लागू हो…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के एकता नगर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं…
केंद्र सरकार ने 31 अक्टूबर 2026 को राज्य सरकारों को 1,09,019 करोड़ रुपये की अतिरिक्त…
भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से आतंकवाद के खतरे पर लगातार ध्यान देने की…