Defence News

एयर मार्शल एस शिवकुमार वीएसएम ने एयर ऑफिसर-इन-चार्ज-प्रशासन का पदभार ग्रहण किया

एयर मार्शल एस शिवकुमार वीएसएम ने 01 जुलाई 2025 को वायु सेना मुख्यालय, नई दिल्ली में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज प्रशासन (एओए) का पदभार ग्रहण कर लिया है।

एयर मार्शल एस शिवकुमार को जून 1990 में भारतीय वायु सेना की प्रशासन शाखा में नियुक्त किया गया था। उन्होंने पांडिचेरी विश्वविद्यालय से मानव संसाधन प्रबंधन में एमबीए और उस्मानिया विश्वविद्यालय से रक्षा और सामरिक अध्ययन में एम.फिल. की उपाधि प्राप्त की है।

उन्होंने 35 वर्षों से अधिक की अवधि में कई महत्वपूर्ण कमान और स्टाफ संबंधी नियुक्तियों पर कार्य किया है। उनमें एक अग्रिम वायुसैनिक अड्डे के वरिष्ठ वायु यातायात नियंत्रण अधिकारी, कांगो में संयुक्त राष्ट्र मिशन में भारतीय वायुसेना का प्रतिनिधित्व, वायु सेना परीक्षक, एक प्रमुख फ्लाइंग स्टेशन के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, दो ऑपरेशनल कमांड में कमांड वर्क्स ऑफिसर और कमांड पर्सनल स्टाफ ऑफिसर, एक उपकरण डिपो के एयर ऑफिसर कमांडिंग, वायु सेना मुख्यालय में सहायक वायु सेना प्रमुख (वायु सेना वर्क्स) और एक ऑपरेशनल कमांड के वरिष्ठ प्रभारी अधिकारी-प्रशासन के पद शामिल हैं। एयर मार्शल एस शिवकुमार वर्तमान पद संभालने से पहले वायु सेना मुख्यालय में महानिदेशक (प्रशासन) के रूप में कार्यरत थे। उन्हें एयर ऑफिसर विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किया जा चुका है।

Editor

Recent Posts

अमेरिका ने उसके एफ-16 विमान को नुकसान पहुंचाने के ईरान के दावों का खंडन किया

अम‍रीका ने उसके एफ-16 विमान को नुकसान पहुंचाने के ईरान के दावों का खंडन किया…

1 घंटा ago

IRGC ने बहरीन में अमरीकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमला करने का दावा किया

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर-आई.आर.जी.सी. ने बहरीन में अमरीकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और…

5 घंटे ago

न्यूजीलैंड के साथ पहले टेस्ट मैच में भारत ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 720 रन बनाकर घोषित की

वेलिंगटन में भारत के साथ पहले क्रिकेट टेस्ट मैच के चौथे दिन मेजबान न्यूजीलैंड ने…

6 घंटे ago

अनुपमा रामचंद्रन ने लगातार दूसरी बार आईबीएसएफ विश्व महिला स्नूकर चैंपियनशिप का खिताब जीता

मध्य प्रदेश के इंदौर में अनुपमा रामचंद्रन ने कल लगातार दूसरी बार विश्व महिला स्नूकर…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले वर्ष की अपनी अपील के बाद लोगों द्वारा सोने की कम खरीदारी पर प्रसन्नता व्यक्त की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पिछले वर्ष देशवासियों से की अपील के बाद सोने की खरीद…

6 घंटे ago