भारत

दिल्ली में हवा की गुणवत्ता खराब हुई, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में ग्रेप का पहला चरण लागू

दिल्‍ली में हवा की गुणवत्‍ता खराब श्रेणी में पहुंच गई है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने वायु गुणवत्ता सूचकांक के दौ सौ 34 पर पहुंचने के बाद पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान ग्रैप के पहले चरण को लागू किया है। इसके अनुसार 27-सूत्रीय कार्य योजना आज से पूरे राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लागू की जा रही है।

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने दिल्‍ली, उत्‍तर प्रदेश और हरियाणा सरकार की एजेंसियों से सड़क निर्माण, मरम्मत और रखरखाव गतिविधियों में एंटी-स्मॉग गन, पानी के छिड़काव और धूल दमन उपायों के उपयोग को तेज करने के लिए कहा है। होटल, रेस्तरां और खुले भोजनालयों में तंदूरों में ईंधन के रूप में कोयले और जलाऊ लकड़ी पर भी प्रतिबंध रहेगा।

दिल्ली सरकार ने बढ़ते प्रदूषण के कारण सभी प्रकार के पटाखों के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध अगले वर्ष पहली जनवरी तक लागू रहेगा।

Editor

Recent Posts

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…

37 मिनट ago

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…

40 मिनट ago

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (SIOFA) में भारत के प्रवेश को मंजूरी दी

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…

42 मिनट ago

पाकिस्तान मूल के 73 लाख किलोग्राम से अधिक सेंधा नमक के अवैध आयात का भंडाफोड़; चार गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…

45 मिनट ago

NIPER रायबरेली और एस्ट्राजेनेका इंडिया ने 25 उभरते भौगोलिक क्षेत्रों में नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए साझेदारी की

देश की नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक ​​परीक्षणों में देश की…

47 मिनट ago

सरकार ने IDBI बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को मंजूरी दी

आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…

50 मिनट ago