दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र-एनसीआर में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड –सीपीसीबी के अनुसार आज सुबह 7 बजे राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक-ए.क्यू.आई 337 दर्ज किया गया।
विभाग ने कहा है कि अगले 2 से 3 दिनों के दौरान दिल्ली-एनसीआर में रात और सुबह के समय धुंध और हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। बोर्ड ने बताया कि शहर के कुछ क्षेत्रों में ए.क्यू.आई गंभीर स्तर पर पहुंच गया है। अलीपुर, आनंद विहार, जहांगीरपुरी, रोहिणी और बवाना सहित कुछ इलाकों में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रही।
इस बीच, रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से एक डिग्री अधिक था। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 91 प्रतिशत था। इसने सुबह के समय आसमान साफ रहने की बात कही और शाम तथा रात में धुंध छाने की आशंका जताई। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी में धुंध की परत छाई रहने और सुबह नौ बजे औसत एक्यूआई 358 होने के साथ वायु गुणवत्ता ‘‘बहुत खराब’’ श्रेणी में रहने की आशंका है।
इस्राएल द्वारा कल रात ईरान के प्रमुख इस्पात, बिजली और परमाणु संयंत्रों पर हमले तेज…
इंडियन प्रीमियर लीग- आईपीएल का 19वां संस्करण आज से शुरू हो रहा है। उद्घाटन मैच…
केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट जोजिला पास…
भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली…
ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (ओआईसीएल) ने वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए ₹20,000 करोड़ के ग्रॉस…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल के पश्चिम एशिया घटनाक्रम और भारत पर उसके संभावित प्रभाव…