भारत

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में वायु गुणवत्ता अत्‍यंत गंभीर श्रेणी में पहुंच गई

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में वायु गुणवत्ता अत्‍यंत गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है। दिल्‍ली में आज सुबह 6 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक चार सौ 18 दर्ज किया गया। प्रदूषण के स्‍तर में अत्‍यंत वृद्धि को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने दिल्‍ली-राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में ग्रेडेड रिस्‍पांस एक्‍शन प्‍लान-ग्रैप का चतुर्थ चरण लागू कर दिया है।

वहीं, प्रदूषण के बढते स्‍तर को देखते हुए दिल्‍ली के प्राथमिक विद्यालयों में अगले आदेश तक हाइब्रिड तरीके से पढा़ई होगी। दिल्‍ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने इस सिलसिले में आदेश जारी किया है। इसके अंतर्गत स्‍कूलों को पांचवीं तक की कक्षाओं का संचालन ऑनलाइन या ऑफ लाइन तरीके में से जो भी संभव हो उस तरह से कराने को कहा गया है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में विज्ञान और उभरती प्रौद्योगिकियों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में स्वदेशी वैज्ञानिक उपलब्धियों और…

6 घंटे ago

सरकार ने टोल प्लाज़ा के पास रहने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ताओं के लिए ‘रियायती स्थानीय पास’ की शुरुआत की

राष्ट्रीय राजमार्ग टोल प्लाज़ा के पास रहने वाले नागरिकों के जीवन को आसान बनाने की…

6 घंटे ago

भारतीय रेल देश भर में 1,265 स्टेशन मास्टरों की भर्ती करेगा

भारतीय रेल ने केंद्रीकृत रोजगार सूचना (सीईएन) संख्या 08/2026 के तहत स्टेशन मास्टर भर्ती के…

6 घंटे ago

संयुक्त घोषणा-पत्र को अंगीकृत करने के बाद नई दिल्ली में 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच संपन्न हुआ

12वां ब्रिक्स संसदीय मंच, जिसका उद्घाटन कल लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया था,…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी और लिकटेंस्टाइन के कार्यवाहक राष्ट्राध्यक्ष युवराज एलोइस ने नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और लिकटेंस्टाइन के कार्यवाहक राष्ट्राध्यक्ष युवराज एलोइस ने आज नई दिल्ली में…

12 घंटे ago