भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते के तहत आज से भारत के सभी निर्यात को ऑस्ट्रेलिया के बाजारों में शुल्क मुक्त पहुंच मिलेगी। इससे रत्न और आभूषण, कपड़ा, चमड़ा, फुटवियर, फर्नीचर, खाद्य उत्पाद, अभियांत्रिकी सामान, चिकित्सा उपकरण और वाहन जैसे प्रमुख सेक्टर को लाभ होगा। बदले में भारत, ऑस्ट्रेलिया के 70 प्रतिशत उत्पादों को प्राथमिकता के आधार पर शुल्क मुक्त पहुंच देगा। ऑस्ट्रेलिया से आने वाले सामानों में कच्चा माल तथा कोयला, खनिज अयस्क और शराब जैसे उत्पाद शामिल होंगे। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने 29 दिसम्बर को ऑस्ट्रेलिया के साथ आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते की तीसरी वर्षगांठ पर यह घोषणा की थी। इस फैसले से भारत के निर्यात और द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंध मजबूत होंगे।
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…
भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…
भारत के निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास और क्षमता निर्माण को मजबूत करने की दिशा…
रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…
केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…