चुनाव

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव की कल होने वाली मतगणना की सभी तैयारी पूरी

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव की कल होने वाली मतगणना की सभी तैयारी पूरी हो गई है। दिल्‍ली की मुख्‍य चुनाव अधिकारी आर एलिस वाज ने बताया कि 70 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के फॉर्म 17 सी सहित चुनावी दस्‍तावेजों की जांच की जा रही है। उन्‍होंने कहा कि जांच के दौरान चुनाव आयोग के केंद्रीय प्रेक्षक, उम्‍मीदवार और उनके एजें‍ट तथा चुनाव अधिकारी उपस्थित थे।

सीईओ आर एलिस वाज ने कहा कि जांच प्रक्रिया के दौरान किसी भी उम्‍मीदवार ने कोई शिकायत नहीं की है। इलेक्‍ट्रोनिक वोटिंग मशीनों-ईवीएम को आयोग और पुलिस अधिकारियों की कडी निगरानी में स्‍ट्रांग रूम में रखा गया है। मतगणना के लिए दिल्‍ली के 11 जिलों में 19 केंद्र बनाए गए हैं।

आर एलिस वाज ने कहा कि मतगणना पर्यवेक्षकों, मतगणना सहायकों, माइक्रो प्रेक्षकों, डाटा कार्मचारियों और अन्‍य कर्मियों सहित करीब 12 हजार कर्मचारियों को मतगणना कार्य में लगाया गया है और मतगणना प्रक्रिया के लिए प्रशिक्षित किया गया है।

Editor

Recent Posts

सरकार ने परिधान और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए RoSCTL योजना के विस्तार की अधिसूचना जारी की

वस्त्र मंत्रालय ने परिधान/वस्त्रों और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए राज्य एवं केंद्रीय करों…

1 घंटा ago

मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से ब्रिटेन का भविष्य प्रभावित होगा: प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने चेतावनी दी है कि मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से…

1 घंटा ago

NHAI ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 5,313 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया

देश में राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना के विकास की दिशा में निरंतर प्रयास करते हुए भारतीय…

1 घंटा ago

BCGCL और MCL ने ओडिशा के लखनपुर में कोल टू अमोनियम नाइट्रेट परियोजना के लिए ऐतिहासिक भूमि पट्टा समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत के कोयला गैसीकरण रोडमैप को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के…

2 घंटे ago

मानवाधिकार कार्यकर्ता ने संयुक्त राष्ट्र में बलूचिस्तान का मुद्दा उठाया, वैश्विक समुदाय से पाकिस्तान को जवाबदेह ठहराने का आह्वान किया

बलूचिस्तान में बलूच महिला मंच-बी डब्‍ल्‍यू एफ ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से पाकिस्तान की सेना द्वारा…

4 घंटे ago

मार्च में वस्तु और सेवा कर संग्रह 8 दशमलव 8 प्रतिशत बढ़कर दो लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया

इस वर्ष मार्च में कुल वस्तु और सेवा कर -जीएसटी संग्रह पिछले वर्ष के इसी…

4 घंटे ago