भारत

उत्तराखंड में गौरीकुंड के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटना में सभी सात लोगों की मौत

उत्तराखंड में आज सुबह केदारनाथ क्षेत्र के गौरीकुंड खर्क के पहाड़ी क्षेत्र में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में छह तीर्थयात्री और पायलट शामिल हैं। हेलीकॉप्टर केदारनाथ से गुप्तकाशी जा रहा था। राहत तथा बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। राज्‍य आपदा मोचन बल ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर पूरी तरह जल गया है और सभी शव निकाल लिए गए हैं। जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर अचानक पेड़ से टकरा गया, जिससे यह हादसा हुआ।

सुबह यह सूचना प्राप्‍त हुई कि आर्यन एविएशन गुप्तकाशी उसका एक हेलिकॉप्‍टर केदारनाथ से वापस आते वक्‍त जिसमें पांच यात्री, एक तेइस मंथ का बच्‍चा, पायलट राजीव सवार थे। वापस आते हुए कुछ मौसम खराब हुआ जिसमें पायलट द्वारा हेलिकॉप्टर को वैली से बाहर निकालने का प्रयास करते हुए हेलिकॉप्टर गौरी कुंड से ऊपर क्रैस हो गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेलीकॉप्टर सेवाएं दो दिन के लिए स्थगित करने का आदेश दिया है। इस दुर्घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

बैठक में निर्देश दिये हैं कि एक सख्‍त एस.ओ.पी बनाई जाए जो हमारे डीजीसीए के मानक हैं उनके मानकों के साथ किसी भी प्रकार का कोई भी ढिलाई न बर्ती जाये और उच्च हिमालय क्षेत्र में चलने वाले पायलटों को उसका अनुभव हो। यह एविएशन कंपनियां भी सुनिश्चित करें एक कंट्रोल एंड कमांड सेंटर यहां पर स्थापित किया जाए और जो इस घटना में दोषी हैं उनको तत्काल उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और आज और कल हेली सेवा नहीं चलेंगी। जब तक लोग यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो जाती है तब तक यह सेवाएं बंद रहेंगे क्योंकि हमारे लिए एक भी यात्री की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Editor

Recent Posts

BCCI ने न्यूजीलैंड के साथ एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए पुरुष टीम की घोषणा की

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…

1 घंटा ago

मालदीव ने मुद्रा विनिमय समझौते के तहत भुगतान अवधि बढ़ाने के लिए भारत का आभार व्यक्त किया

मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…

1 घंटा ago

NIA ने असम IED मामले में परेश बरुआ और चार अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…

1 घंटा ago

सरकार ने शहरी आवास मिशन के अंतर्गत 1.93 लाख आवासों को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के तहत 1 लाख 93 हजार से अधिक नए…

2 घंटे ago

सरकार ने पीएम केयर योजना के अंतर्गत बच्चों के लिए आधार कार्ड प्रमाणीकरण अनिवार्य किया

केंद्र सरकार ने पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत विशेष छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त…

2 घंटे ago

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

16 घंटे ago