इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मथुरा शाही ईदगाह-श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद पर चल रहे मामले में अपने पिछले आदेश को रद्द करने की अर्जी खारिज कर दी है। न्यायालय ने अपने पिछले आदेश में इस विवाद से जुडे सभी मामलों की सुनवाई एक साथ करने को कहा था।
इससे पहले बुधवार को न्यायालय ने इस अर्जी पर अपना फैसला सुरक्षित रखा था। अर्जी में कहा गया था कि विवाद से जुडे सभी 18 मामलों पर एक साथ सुनवाई करने के आदेश पर पुनर्विचार किया जाये क्योंकि हर एक मामले का कानूनी आधार अलग हैं और अलग-अलग राहत मांगी गई हैं।
इस मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति मयंक कुमार जैन की अध्यक्षता में हो रही है जिन्होंने इस वर्ष 11 जनवरी में आदेश दिया था कि न्यायिक दक्षता के लिए सभी मामलों पर एक साथ सुनवाई की जाये।
ईरान और खाड़ी देशों के बीच आज ओमान में होने वाली बैठक स्थगित कर दी…
भारत ने ओमान तट के पास वाणिज्यिक पोत एमटी एल गाईया पर कल हुए हमले…
पूरे देश में आज गणेश चतुर्थी का त्योहार श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा…
भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हराकर तीन मैचों की टी-20 अंतर्राष्ट्रीय श्रृंखला में…
भारत ने महिला एशिया कप 2026 जीत लिया है। भारत ने कल फाइनल में श्रीलंका…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स के सभी सदस्य देशों के नेताओं का दिल्ली में हुए…