अंतर्राष्ट्रीय

एआई डीपफेक को लेकर चिंताओं के बीच एलन मस्क के एआई मॉडल ग्रोक ने वास्‍तविक लोगों की तस्वीरों को अश्‍लील ढंग से एडिट करने पर रोक लगाई

सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स के उपयोगकर्ता अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-एआई चैटबॉट ग्रोक की मदद से लोगों की तस्वीरों को आपत्तिजनक ढंग से एडिट नहीं कर पाएंगे। अश्‍लील डीपफेक को लेकर वैश्विक चिंताओं के बीच एलन मस्क के एआई मॉडल ग्रोक ने उपयोगकर्ताओं को वास्तविक लोगों की तस्‍वीरों को आपत्तिजनक ढंग से एडिट करने की अनुमति नहीं दी है। ये प्रतिबंध सभी उपयोगकर्ताओं पर लागू होगा।

सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्स ने बताया कि ऐसी फोटो बनाने की कोशिश करने वाले उपयोगकर्ताओं को स्थानीय कानूनों के अनुसार ब्‍लॉक कर दिया जाएगा। ग्रोक अभी भी आर-रेटेड फिल्मों के अनुरूप काल्पनिक वयस्कों की तस्‍वीरें एडिट करने की अनुमति देगा, लेकिन वास्तविक लोगों की तस्‍वीरें अश्‍लील रूप से एडिट नहीं की जा सकेंगी। यह कदम मलेशिया और इंडोनेशिया में प्रतिबंधों और ब्रिटेन के मीडिया नियामक, ऑफकॉम और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर जैसे सार्वजनिक हस्तियों सहित ब्रिटेन के अधिकारियों की आलोचना के बाद उठाया गया है। प्रधानमंत्री स्टारमर की एआई से बनाई गई आपत्तिजनक तस्‍वीर वाली एलन मस्क की पिछली पोस्ट ने इस आलोचना को और तूल दिया है।

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब में मौजूदा स्थिति को देखते हुए रियाद में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया

सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को स्थानीय…

7 घंटे ago

शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद अमरीका को भारत का वस्तु निर्यात करीब 51 अरब डॉलर हुआ

सरकार ने आज बताया कि शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर…

7 घंटे ago

NEET-PG 2026 में पारदर्शिता मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और एनएमसी से जवाब मांगा

सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के जवाबों को सार्वजनिक करने…

7 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने SIR के विरोध में मार्च को लेकर राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अन्य को नोटिस जारी किया

सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…

7 घंटे ago

सरकार ने 1 नवम्‍बर से मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए फोन करने वाले का नाम प्रदर्शित करना अनिवार्य किया

सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की…

7 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के निर्देश दिए

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…

7 घंटे ago