अंतर्राष्ट्रीय

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद आज ईरान की स्थिति पर जानकारी के लिए बैठक करेगा

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद आज ईरान की स्थिति पर जानकारी के लिए बैठक करेगा। ईरान में हफ्तों तक चले विरोध प्रदर्शन और अधिकारियों द्वारा हिंसक कार्रवाई के बाद तनाव बना हुआ है। अमरीका ने एहतियात के तौर पर पश्चिम एशिया में अपने सैन्य ठिकानों से कुछ कर्मियों को वापस बुलाना शुरू कर दिया है। उधर,बाजारों ने इन घटनाक्रमों पर तेजी से प्रतिक्रिया दी। तेल की कीमतें, जो सप्ताह की शुरुआत में एक प्रमुख ओपेक उत्पादक देश में अस्थिरता के डर से बढ़ी थीं, राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के यह कहने के बाद लगभग तीन प्रतिशत गिर गईं कि वह कोई भी सैन्य कदम उठाने से पहले प्रतीक्षा करेंगे। ब्रेंट क्रूड लगभग 64 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जबकि अमरीकी क्रूड 60 डॉलर के करीब गिर गया है।

इस बीच, अमरीका और ईरान के बीच संभावित सैन्‍य कार्रवाई की चिंताओं के बीच ईरान ने अपना हवाई क्षेत्र फिर से खोल दिया है। इसकी वजह से एयरलाइंस को कुछ उडान रद्द करनी पड़ीं, कुछ का मार्ग बदलना पड़ा और कई उडानों में उनमें देरी आई। ईरान ने कल ओपचारिक अनुमति के साथ अंतरराष्‍ट्रीय उडानों को छोड़कर ईरान से आने-जाने वाली सभी उडानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया था। यह अस्थायी बंदी तब हुई जब अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ईरान की स्थिति पर जवाब देने पर विचार कर रहे थे।

Editor

Recent Posts

ICAR-CMFRI ने उपभोक्ताओं को किसी खास इलाके की मछलियों में परजीवी मिलने की खबरों के आधार पर टूना मछली खाना न छोड़ने की सलाह दी

कोच्चि स्थित आईसीएआर-सेंट्रल मरीन फिशरीज रिसर्च इंस्टीट्यूट (आईसीएआर-सीएमएफआरआई) ने उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि…

1 घंटा ago

हाई-स्पीड नेशनल हाईवे कॉरिडोर के विकास में तकनीक के इस्तेमाल और स्थिरता को मज़बूत करने के लिए NHAI के दिशानिर्देश

विश्वस्तरीय राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, भारतीय…

1 घंटा ago

बंगाल की खाड़ी पर बना निम्‍न दबाव उत्‍तरी आंध्र प्रदेश और ओडिशा के दक्षिणी तट को पार कर गया

बंगाल की खाड़ी पर बना निम्‍न दबाव उत्‍तरी आंध्र प्रदेश और ओडिशा के दक्षिणी तट…

3 घंटे ago

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने न्यूयॉर्क में भारत-प्रशांत द्वीप सहयोग मंच के विदेश मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कल न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र…

3 घंटे ago

राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नीट पीजी-2026 का परिणाम किया घोषित

राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नीट पीजी-2026 का परिणाम घोषित…

3 घंटे ago

भारतीय रेल ने वडोदरा मंडल के अलकापुरी में 166.5 करोड़ रुपये की लागत से रोड ओवर ब्रिज के निर्माण की मंजूरी‍ दी

भारतीय रेल ने पश्चिम रेलवे के वडोदरा डिवीजन (मंडल) के अलकापुरी में 166.5 करोड़ रुपये…

3 घंटे ago