भारत

लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित

लोकसभा ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव को ध्वनि मत से पारित कर दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पिछले महीने की 28 तारीख को दोनों सदनों को संबोधित किया था।

पहले स्थगन के बाद दोपहर 12 बजे सदन की कार्यवाही फिर शुरू होने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू की। ओम बिरला ने विपक्षी सदस्यों द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव पर लाए गए संशोधनों पर मतदान कराना चाहा लेकिन सदन ने उसे अस्‍वीकार कर दिया। विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा ने धन्यवाद प्रस्ताव ध्‍वनि मत से पारित कर दिया।

राष्‍ट्रपति के उस अभिभाषण को जो उन्‍होंने 28 जनवरी 2026 को एक साथ समिट संसद की दोनों सभाओं के समक्ष देने की कृपया की है। जो सदस्‍य उसके पक्ष में हां कहें विरोध में न कहे, मेरे विचार में निर्णय हां वालों के पक्ष में हुआ।

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि अब निचला सदन केंद्रीय बजट 2026-27 पर चर्चा करेगा और प्रत्येक सदस्य को इस पर बोलने का अवसर मिलेगा। विपक्ष के लगातार हंगामे के बीच ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की; 200वीं जयंती समारोहों का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित…

3 घंटे ago

केन्द्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने नई दिल्ली में समुद्री खाद्य निर्यातकों की बैठक 2026 की अध्यक्षता की

मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत मत्स्य पालन विभाग ने नई दिल्ली के…

3 घंटे ago

भारत और कुवैत ने ऊर्जा और व्यापार आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए संघर्ष के बजाय संवाद और कूटनीति पर जोर दिया

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अपने कुवैत के समकक्ष ओसामा खालिद बूदाई…

4 घंटे ago

सरकार ने वस्त्र क्षेत्र के लिए PLI योजना के तीसरे राउंड के तहत 52 नए आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की

सरकार ने वस्त्र क्षेत्र के लिए उत्पादन संबद्ध प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तीसरे राउंड के…

4 घंटे ago

राष्ट्र आज समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है

राष्‍ट्र आज समाज सुधारक और महान जनसेवक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर उन्‍हें श्रद्धांजलि…

4 घंटे ago

पश्चिम एशिया संघर्ष समाप्‍त करने के लिए अमरीका और ईरान की आज इस्‍लामाबाद में वार्ता

पश्चिम एशिया में संघर्ष समाप्त करने के लिए अमरीका और ईरान के बीच आज इस्लामाबाद…

4 घंटे ago