Defence News

पनडुब्बी रोधी युद्ध क्षमता से लैस उथले पानी में काम करने वाले युद्धपोतों में से एक अमिनी को भारतीय नौसेना को सौंपा गया

पनडुब्बी रोधी युद्ध क्षमता से लैस उथले पानी में काम करने वाले युद्धपोतों में से एक अमिनी को भारतीय नौसेना को सौंप दिया गया है। स्‍वदेश निर्मित यह पोत वाटरजेट तकनीक से चलने वाले भारतीय नौसेना के सबसे बड़े युद्धपोतों में शामिल हैं।

इस पोत का नाम केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप के अमिनी द्वीप के नाम पर रखा गया है। पोत अमिनी का डिजाइन और निर्माण कोलकाता स्थित गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स ने स्वदेशी तकनीक से किया है। इनमें अत्याधुनिक हल्के टॉरपीडो, स्वदेशी रॉकेट लॉन्चर और सोनार प्रणाली लगाई गई हैं, जो पानी के भीतर मौजूद खतरों का पता लगाने और उनसे निपटने में सक्षम हैं। रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि अमिनी में 80 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। यह देश के रक्षा विनिर्माण क्षेत्र की बढ़ती क्षमता और आयात पर निर्भरता कम करने के प्रयासों को दर्शाता है।

Editor

Recent Posts

प्रवर्तन निदेशालय ने 400 करोड़ रुपये से अधिक की ऑनलाइन धोखाधड़ी मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया

प्रवर्तन निदेशालय ने 400 करोड़ रुपये से अधिक की ऑनलाइन धोखाधड़ी मामले में दो लोगों…

40 मिनट ago

गृह मंत्री अमित शाह ने देहरादून में एक हजार 475 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास किया

गृह मंत्री अमित शाह ने आज उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर देहरादून के…

45 मिनट ago

झारखंड हाई कोर्ट ने सीजीएल परीक्षा रद्द करने का राज्य सरकार का फैसला खारिज किया

झारखंड उच्च न्यायालय ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग-जेपीएससी की संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा निरस्‍त करने…

48 मिनट ago

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड के शासी निकाय की 13वीं बैठक की अध्यक्षता की

केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय तथा पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने धनतेरस के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने धनतेरस के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने…

1 घंटा ago

MSME और सैमसंग इंडिया ने कौशल विकास और युवाओं की रोजगार क्षमता को मजबूत करने के लिए साझेदारी की

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने देश के युवाओं के लिए उद्योग-उन्मुख कौशल विकास…

6 घंटे ago