गृह मंत्री अमित शाह ने आज उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में एक हजार 475 करोड़ रुपये की 63 विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास किया। अमित शाह ने समारोह में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 9 नवंबर, 2000 को उत्तराखंड को राज्य का दर्जा देकर लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी की थी।
उत्तराखंड बनाने में भी भारतीय जनता पार्टी का एक अहम भूमिका रहा है। अटल जी ने उसको बनाया और मोदी ने जी उत्तराखंड को संवारने का काम किया है। विकसित उत्तराखंड, विकसित भारत की यात्रा का सबसे पहला पड़ाव भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के राज्य उत्सव को गौरव, सिद्धि और संकल्प के रूप में मनाने का तय किया है।
अमित शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में हो रहे विकास कार्यों का भी उल्लेख किया।
मोदी जी और पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में यहां पर जो विकसित उत्तराखंड बनने की मजल हम काट पाए हैं। यह सिद्धी का भी हमें बहुत गौरव है और संकल्प लेते हैं कि 2047 में विकसित भारत की यात्रा में सभी राज्यों में, सबसे पहले कोई अगर विकसित होगा तो मेरा देवभूमि उत्तराखंड होगा।
अमित शाह ने सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क संपर्क मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी।
सीमावर्ती गांवों को आखिरी गांव मानकर भगवान के भरोसे छोड़ दिया। मोदी जी ने सीमावर्ती गांवों को पहला गांव बनाया। वाइब्रेट विलेज प्रोग्राम लाए और 270 करोड़ से आज 51 गांवों में युवा वापस आने लगे।
अमित शाह पुलिस लाइंस में आयोजित समारोह में उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस ध्वज प्रदान करेंगे।
प्रवर्तन निदेशालय ने 400 करोड़ रुपये से अधिक की ऑनलाइन धोखाधड़ी मामले में दो लोगों…
पनडुब्बी रोधी युद्ध क्षमता से लैस उथले पानी में काम करने वाले युद्धपोतों में से…
झारखंड उच्च न्यायालय ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग-जेपीएससी की संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा निरस्त करने…
केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय तथा पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने धनतेरस के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने…
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने देश के युवाओं के लिए उद्योग-उन्मुख कौशल विकास…