केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने आज वाराणसी में पार्टी के मीडिया केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने कल से वाराणसी में प्रधानमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता नरेन्द्र मोदी के रोड शो से संबंधित तैयारियों का भी जायजा लिया। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वाराणसी से नामांकन भरने के लिए वहां तैयारियां पूरी जोरों पर हैं। बाद में अमित शाह ने कौशाम्बी निर्वाचन क्षेत्र में एक रैली को संबोधित किया उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आतंकवाद और नक्सलवाद को समाप्त किया है तथा देश की सीमाओं को पहले से अधिक सुरक्षित किया है। अमित शाह ने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के नेता कह रहे हैं कि वे सत्ता में वापस आने पर अनुच्छेद 370 को फिर से लागू कर देंगे।
अमित शाह रायबरेली और गोंडा निर्वाचन क्षेत्रों में भी प्रचार करेंगे। वरिष्ठ भाजपा नेता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अभी बहराइच में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। बाद में वह मोहनलालगंज निर्वाचन क्षेत्र और अमेठी में भी रैली को संबोधित करेंगे।
आयुष मंत्रालय के मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (MDNIY) ने आज महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले…
हिंद महासागर में सागर पोत मिशन पहल के तहत तैनात भारतीय नौसैनिक पोत आईएनएस सुनयना…
केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल ने नई दिल्ली में एक प्रेस…
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (आईजीएनओयू -…
वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग सचिव एम. नागराजू ने 28 मार्च, 2026 को मुंबई…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने नई दिल्ली स्थित अपने परिसर में खाद्य एवं पोषण अधिकार…