केन्द्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में ‘केन्द्रीय बजट 2024-25’ पेश करते हुए घोषणा की कि सरकार की योजनाओं और नीतियों के अधीन किसी लाभ के लिए पात्र नहीं होने वाले हमारे युवाओं की सहायता करने के लिए, मैं घरेलू संस्थानों में उच्चतर शिक्षा के लिए `10 लाख तक के ऋण हेतु एक वित्तीय सहायता की घोषणा कर रही हूँ। इस उद्देश्य के लिए प्रति वर्ष 1 लाख विद्यार्थियों को प्रत्यक्ष रूप से ऋण राशि के 3 प्रतिशत वार्षिक ब्याज छूट के लिए ई-वाउचर दिए जाएंगे।
केन्द्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि बुनियादी शोध और प्रोटोटाइप विकास के लिए अनुसंधान नेशनल रिसर्च फंड को संचालित किया जाएगा। वाणिज्यिक पैमाने पर निजी क्षेत्र की तरफ से चलाने जाने वाले अनुसंधान और नवाचार के लिए एक मैकेनिज्म तैयार किया जाएगा। इसके लिए 1 लाख करोड़ रुपये का कोष तैयार किया जाएगा जिसकी घोषणा अंतरिम बजट में की गई थी।
केंद्र सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने अनुसूची एच, एच1 और एक्स दवाओं…
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने स्टेम सेल थेरेपी के विनियमन के संबंध में क्लिनिकल…
ऊर्जा और आवास एवं शहरी मामलों के केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने अमेरिका की G20…
नई दिल्ली के वाणिज्य भवन में वाणिज्य सचिव श्री राजेश अग्रवाल की उपस्थिति में कृषि…
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी -20 क्रिकेट श्रृंखला का अंतिम मुकाबला…
अमरीका में प्रतिनिधि सभा ने रूस के अधिकारियों और उसकी अर्थव्यवस्था को लक्षित करते हुए…