अंतर्राष्ट्रीय

बांग्लादेश में आरक्षण विरोधी प्रदर्शनकारियों ने देशव्‍यापी असहयोग आंदोलन शुरू करने की घोषणा की

बांग्लादेश में आरक्षण विरोधी प्रदर्शनकारियों ने हाल की हत्‍याओं के खिलाफ प्रदर्शन करने और नौ सूत्रीय मांग को लेकर दबाव बनाने के लिए कल से देशव्‍यापी असहयोग आंदोलन शुरू करने की घोषणा की है। वे आज देश में धरना भी कर रहे हैं। भेदभाव-रोधी विद्यार्थी आंदोलन के दो समन्‍वयकों ने कल विभिन्‍न सोशल मीडिया प्‍लेटफार्मों से कार्यक्रमों की घोषणा की।

लगभग दो हफ्तों बाद बांग्लादेश में कल विभिन्‍न स्‍थानों पर हिंसा दोबारा भडक गई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए। यह झडपें प्रदर्शनकारियों, सुरक्षा एजेंसियों और सत्‍तारूढ अवामी लीग पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच ढाका, सिल्‍हट, खुलना, चटगांव और नोआखाली में हुई।

इस बीच, पत्रकारों ने पिछले महीने कोटा आंदोलन को कवर करने रहे दो पत्रकारों की मौत के जिम्‍मेदार लोगों को सजा दिलाने को लेकर 48 घंटे का अल्‍टीमेटम दिया है। कल शाम सत्‍तारूढ अवामी लीग के महासचिव और सडक परिवहन मंत्री ओबैदुल कादर ने ढाका में संवाददाता सम्‍मेलन में कहा कि सुरक्षाकर्मियों को विद्यार्थियों को परेशान न करने और हिरासत में न रखने का निर्देश दिया गया है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक जनसभा को संबोधित करते…

8 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि मौजूदा समय चुनौतीपूर्ण है, कोविड काल की तरह मौजूदा संकट से भी उबर जाएगा भारत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है…

12 घंटे ago

कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसेना कमान में आईओएनएस समुद्री अभ्यास (IMEX) टीटीएक्स 2026 का आयोजन किया गया

भारतीय नौसेना ने दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि स्थित समुद्री युद्ध पद्धति केंद्र में आईओएनएस समुद्री…

13 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने पश्चिम एशिया की स्थिति और भारत पर उसके असर की समीक्षा के लिए IGOM की पहली बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…

18 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…

18 घंटे ago

ईरान ने दुबई में अमरीकी सेना के दो ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए

मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई…

18 घंटे ago