भारत

कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग और स्वायत्तशासी बोर्डों के पदों पर विभिन्न व्यक्तियों की नियुक्ति की

कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग और स्वायत्तशासी बोर्डों के पदों पर विभिन्न व्यक्तियों की नियुक्ति की है। नियुक्तियां 4 वर्ष की अवधि के लिए हैं, जब तक कि नियुक्त व्यक्ति 70 वर्ष की आयु प्राप्त नहीं कर लेता, या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो। नियुक्त सदस्य इस प्रकार हैं:

  • मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. बी.एन. गंगाधर को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया [एनएमसी कानून, 2019 की धारा 4 के अनुसार]।
  • डॉ. संजय बिहारी, श्री चित्रा तिरुनल इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी, तिरुवनंतपुरम के निदेशक, को मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया [एनएमसी कानून, 2019 की धारा 17(2) के संबंध में]।
  • डॉ. अनिल डीक्रूज़, निदेशक (ऑन्कोलॉजी), अपोलो अस्पताल, मुंबई को पोस्ट-ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन बोर्ड के पूर्णकालिक सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया [एनएमसी कानून, 2019 की धारा 17(2) के संबंध में]।

कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने टाटा मेमोरियल सेंटर, मुंबई के प्रोफेसर एमेरिटस डॉ. राजेंद्र अच्युत बड़वे को दो वर्ष की अवधि के लिए अंडर-ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन बोर्ड का अंशकालिक सदस्य नियुक्त किया है, जो 70 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, कार्यरत रहेंगे।

Editor

Recent Posts

NHAI ने तेलंगाना में NH-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार लेन वाली सड़क बनाने के लिए अनुबंध पत्र जारी किया

भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राध‍िकरण ने तेलंगाना में एनएच-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार…

1 घंटा ago

यमन के हूती विद्रोही गुट के इस्राएल पर पहले मिसाइल हमले से पश्चिम एशिया संघर्ष तेज हुआ

पश्चिम एशिया में, वर्ष 2014 से यमन की राजधानी सनआ पर नियंत्रण रखने वाले हौसी…

1 घंटा ago

इंडिगो की फ्लाइट की दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई

इंडिगो एयरलाइन की एक फ्लाइट की आज सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री मोदी ने नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (जेवर एयरपोर्ट) के प्रथम चरण का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय विमान पत्तन का…

1 घंटा ago

अंतर-राज्य संरक्षण प्रयासों से गुजरात में एक दशक बाद गोडावन के चूजे को सफलता पूर्वक अंडे से निकाला गया

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज गंभीर रूप से लुप्तप्राय…

1 घंटा ago