बिज़नेस

NHPTL में NHPC के 1.31 करोड़ शेयर पावर ग्रिड को देने की मंजूरी

पनबिजली कंपनी NHPC ने मंगलवार को कहा कि उसके संयुक्त उद्यम नेशनल हाई पावर टेस्ट लैबोरेटरी प्राइवेट लिमिटेड (NHPTL) के निदेशक मंडल ने 1.31 करोड़ इक्विटी शेयर पावर ग्रिड कॉरपोरेशन को हस्तांतरित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनएचपीसी लिमिटेड ने शेयर बाजार को यह सूचना दी।

कंपनी ने कहा, ‘‘इस शेयर हस्तांतरण के बाद एनएचपीटीएल में एनएचपीसी की इक्विटी हिस्सेदारी 20 प्रतिशत से घटकर 12.50 प्रतिशत रह गई है। इसके साथ ही एनएचपीटीएल अब एनएचपीसी लिमिटेड की सहयोगी इकाई नहीं रह गई है।’’

एनएचपीटीएल के निदेशक मंडल ने सोमवार को आयोजित अपनी बैठक में एनएचपीसी से 1,31,63,750 शेयरों का हस्तांतरण पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को करने की मंजूरी दी। यह एनएचपीटीएल के संयुक्त उद्यम भागीदारों के बीच हस्ताक्षरित पूरक संयुक्त उद्यम समझौते के अनुरूप है। इस साल अप्रैल में पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ने संकटग्रस्त एनएचपीटीएल में धन लगाने और 50 प्रतिशत हिस्सेदारी लेने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

इस संबंध में एनएचपीटीएल के शेयरधारकों द्वारा 23 अप्रैल, 2024 को एक पूरक संयुक्त उद्यम समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे। एनएचपीटीएल एनटीपीसी, एनएचपीसी, दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) और सीपीआरआई (केंद्रीय विद्युत अनुसंधान संस्थान) का एक संयुक्त उद्यम है। संयुक्त उद्यम में शामिल पक्षों के प्रबंधन की मंजूरी के बाद इसमें धन लगाया जाएगा।

एनएचपीटीएल के गठन का उद्देश्य एक ऑनलाइन हाई पावर शॉर्ट सर्किट परीक्षण सुविधा स्थापित करना है, जो भारत में पूरी तरह से स्वतंत्र और पेशेवर रूप से प्रबंधित परीक्षण सुविधा होगी। यह बिजली उपकरण निर्माण उद्योग और बिजली आपूर्ति इकाइयों के लिए शॉर्ट सर्किट परीक्षण की पूरी शृंखला प्रदान करेगी।

Editor

Recent Posts

लोकसभा में दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक पारित

लोकसभा ने दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक-2025 ध्‍वनिमत से पारित कर दिया है।…

3 घंटे ago

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने पश्चिम एशिया संकट के बीच देश को ईंधन भेजने में भारत के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने पश्चिम एशिया संकट के बीच देश को ईंधन…

3 घंटे ago

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद राज्‍यविधान परिषद की सदस्‍यता से इस्तीफा दिया

बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड-जेडीयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए…

3 घंटे ago

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा – वैश्विक अनिश्चितता के कारण विश्‍व की मुद्राओं में अस्थिरता परन्‍तु भारतीय अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने संसद में भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती का उल्‍लेख करते हुए…

3 घंटे ago

भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने असम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज दोपहर ‘मेरा बूथ,…

3 घंटे ago

दुनिया की सबसे बड़ी जनगणना दो चरणों में आयोजित की जाएगी, पहला चरण 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगा

भारत के महारजिस्ट्रार और जनगणना आयुक्त श्री मृत्युंजय कुमार नारायण ने आज नई दिल्ली में…

3 घंटे ago