इस्राएल में अरब राजनीतिक दलों के गठबंधन ज्वाइंट लिस्ट और अरब समर्थित राम पार्टी ने यशर पार्टी के नेता गैडी आइज़ेनकोट के प्रधानमंत्री बनने का रास्ता साफ कर दिया है। इसके साथ ही आइज़ेनकोट को 120 सदस्यीय संसद नेसेट के 67 सदस्यों का समर्थन मिल गया है।
ज्वाइंट लिस्ट ने कल घोषणा की कि वह सरकार गठन पर विचार-विमर्श के दौरान राष्ट्रपति इसाक हर्ज़ोग के समक्ष औपचारिक रूप से गैडी आइज़ेनकोट के नाम की सिफारिश करेगा। इस तरह राम पार्टी के आठ सदस्यों के साथ ज्वाइंट लिस्ट के 11 सांसद भी उनके समर्थन में आ गए हैं।
इस घटनाक्रम के बाद गैडी आइज़ेनकोट प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से आगे हो गए हैं। बेंजामिन नेतन्याहू के गठबंधन को 53 सांसदों का समर्थन प्राप्त है। हालांकि, गैडी आइज़ेनकोट अपनी सरकार में अरब दलों को शामिल करने का पहले विरोध कर चुके हैं। उनका कहना था कि ये दल गठबंधन में शामिल होने की उनकी शर्तों पर खरे नहीं उतरते।
राष्ट्रपति इसाक हर्ज़ोग ने पिछले सप्ताह हुए चुनाव के बाद राजनीतिक दलों के साथ विचार-विमर्श शुरू कर दिया है। वे उस नेता को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करेंगे, जिसके पास सरकार गठन की सबसे अधिक संभावना होगी। चुने गए नेता को गठबंधन सरकार बनाने के लिए 28 दिन का समय मिलेगा। जरूरत पड़ने पर इसे 14 दिन और बढ़ाया जा सकता है। निर्धारित समय में सरकार नहीं बन पाने की स्थिति में देश में फिर से चुनाव हो सकते हैं।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने देश के युवाओं के लिए उद्योग-उन्मुख कौशल विकास…
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने 'पीएम विश्वकर्मा योजना' के तहत पंजीकृत पात्र जनजातीय…
भारत ने एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का खिताब छठी बार अपने नाम कर लिया है। कल…
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने राष्ट्रमंडल देशों से विविध आपूर्ति श्रृंखलाओं और मजबूत आर्थिक…
यूनेस्को के ‘मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड’ एशिया और प्रशांत क्षेत्रीय रजिस्टर में अब भारत की…
भारतीय तटरक्षक बल ने मुरसु चक्रवात के बाद से लापता मछुआरों की तलाश के लिए…