Defence News

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने जम्मू-कश्मीर में शक्सगाम घाटी के संबंध में वर्ष 1963 में चीन और पाकिस्तान के बीच हुए समझौते को अवैध बताया

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने आज कहा कि जम्मू-कश्मीर की शक्सगाम घाटी को लेकर चीन और पाकिस्तान के बीच 1963 में हुआ समझौता अवैध है। सेना प्रमुख ने शक्सगाम घाटी के क्षेत्र को लेकर भारत के रुख को दोहराया। जनरल द्विवेदी ने शक्सगाम घाटी पर चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता की टिप्पणी के संबंध में मीडिया के एक प्रश्न का जवाब देते हुए यह बात कही। जनरल द्विवेदी ने कहा कि भारत घाटी में किसी भी गतिविधि का समर्थन नहीं करता है।

सेना प्रमुख ने कहा कि चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा-एलएसी पर स्थिति स्थिर है, लेकिन निरंतर सतर्कता की आवश्यकता है।

जनरल द्विवेदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर तीनों सेनाओं के समन्वय का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है, जिसमें कार्रवाई और प्रतिक्रिया की पूरी स्वतंत्रता दी गई है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन अभी भी जारी है और दुश्मन के किसी भी दुस्साहस का प्रभावी ढंग से जवाब दिया जाएगा। उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद उच्चतम स्तर पर निर्णायक जवाबी कार्रवाई का स्पष्ट निर्णय लिया गया था। सेना प्रमुख ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकी ढांचे को नष्ट करके और लंबे समय से चली आ रही परमाणु बयानबाजी को ध्वस्त करके रणनीतिक धारणाओं को फिर से स्थापित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने नौ में से सात लक्ष्यों को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया और पाकिस्तान की कार्रवाइयों का सुनियोजित जवाब सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जनरल द्विवेदी ने कहा कि 10 मई से पश्चिमी मोर्चे और जम्मू-कश्मीर में स्थिति संवेदनशील बनी हुई है, लेकिन पूरी तरह से नियंत्रण में है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष 31 आतंकवादियों को मार गिराया गया, जिनमें से 65 प्रतिशत पाकिस्तानी मूल के थे। सेना प्रमुख ने बताया कि पिछले वर्ष विश्व भर में सशस्त्र संघर्षों की संख्या और तीव्रता में वृद्धि हुई। उन्होंने कहा कि यह वैश्विक बदलाव इस वास्तविकता को रेखांकित करता है कि जो राष्ट्र तैयार रहेगा वही विजयी होगा।

Editor

Recent Posts

रूस असैन्‍य परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत का सबसे महत्वपूर्ण साझेदार: डॉ. एस. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत का लक्ष्य 2047 तक अपनी…

8 घंटे ago

भारतीय ध्वज वाले दो एलपीजी जहाज जग वसंत और पाइन गैस ने आज शाम होर्मुज जलडमरूमध्य को पार किया

भारतीय ध्वज वाले दो एलपीजी जहाज जग वसंत और पाइन गैस ने आज शाम होर्मुज…

9 घंटे ago

पश्चिम एशिया में व्यापार व्यवधानों के बीच निर्यातकों को समर्थन देने के लिए सरकार ने RoDTEP दरों और मूल्य सीमाओं को बहाल किया

पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों के कारण मार्ग और पारगमन के तरीकों में बदलाव…

9 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक इमारत गिरने की दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक इमारत गिरने की दुर्घटना…

9 घंटे ago

श्रीलंका के संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने संसद भवन में लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात की

श्रीलंका की संसद में अवसंरचना और मामलों की संसदीय निगरानी समिति के अध्यक्ष एस. एम.…

9 घंटे ago