भारत

सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की

नई दिल्ली: थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय समर स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और कर्तव्य के दौरान प्राण न्‍यौछावर करने वाले बहादुर जवानों को श्रद्धांजलि दी। मीडिया से बात करते हुए जनरल द्विवेदी ने कहा कि भारतीय सेना का नेतृत्व करने का अवसर मिलना उनके लिए बहुत गर्व और सम्मान का क्षण है। उन्होंने सेना के आधुनिकीकरण का आह्वान किया और कहा कि सेना आत्मनिर्भरता के लिए स्वदेशी पहल, प्रणालियों और उपकरणों को प्रोत्साहित करेगी। जनरल द्विवेदी ने नागरिकों को यह भी आश्वासन दिया कि भारतीय सेना सभी चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार और सक्षम है।

भारतीय सेना की गौरवशाली परम्‍परा, हमारे सैनिकों के बलिदान और योगदान की बुनियाद पर आधारित इस अवसर पर उन वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित हूं, जिनके कर्तव्‍य पथ पर अपने प्राणों की आहूति दी। मेरा प्रयास रहेगा कि भारतीय थल सेना, नौसेना और वायु सेना तथा अन्‍य स्‍टेक होल्‍डर्स के सम्‍पूर्ण समन्‍वय से यानी सेनल्‍टी के साथ वनफ्लिक के फुल स्‍पेक्‍ट्रम में ऑपरेशन के लिए सदैव तत्‍पर रहें। इससे भारत के राष्‍ट्रहितों को सुरक्षित किया जा सकेगा। सेना के सभी रैंक और डिफेंस सिविलियन्‍स के हितों और कल्‍याण का ध्‍यान रखना मेरी प्राथमिकता रहेगी।

Editor

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर में चल रहे आतंकरोधी अभियान में कल रात एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया

जम्मू-कश्मीर में मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में चल रहे आतंकरोधी अभियान में कल रात…

19 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ में चाय बागान का दौरा किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी असम के दौरे पर हैं। वे कल रात लगभग नौ बजे डिब्रूगढ़…

20 मिनट ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्कल दिवस के विशेष अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्कल दिवस के विशेष अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री…

2 घंटे ago

पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में चंडीगढ में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को तीन विकेट से हरा…

5 घंटे ago

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नौ माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में कल 30 लाख रुपये के कुल इनाम वाले नौ नक्सलियों…

5 घंटे ago

नए आयकर अधिनियम, डिजिटल भुगतान के लिए दो चरणों में सत्‍यापन और पैन कार्ड आवेदन के लिए संशोधित नियम आज से लागू

आज से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही प्रमुख वित्तीय नियमों में बदलाव…

5 घंटे ago