प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों को बधाई दी और कहा कि उनकी सरकार देश में स्वास्थ्य ढांचे में सुधार करने तथा चिकित्सकों के लिए वह व्यापक सम्मान सुनिश्चित करने की खातिर पूरी तरह प्रतिबद्ध है, जिसके वह हकदार हैं। चिकित्सक दिवस प्रख्यात डॉक्टर और पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बिधान चंद्र राय के सम्मान में मनाया जाता है, जिनकी जयंती और पुण्यतिथि दोनों एक जुलाई को आती है।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं। यह स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के हमारे नायकों के अविश्वसनीय समर्पण और करुणा का सम्मान करने का दिन है।” उन्होंने कहा, “वे अपने उल्लेखनीय कौशल से सबसे चुनौतीपूर्ण जटिलताओं को पार कर सकते हैं। हमारी सरकार भारत में स्वास्थ्य ढांचे में सुधार करने और चिकित्सकों के लिए वह व्यापक सम्मान सुनिश्चित करने की खातिर पूरी तरह प्रतिबद्ध है, जिसके वह हकदार हैं।”
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने देश में दवाओं की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड द्वारा डॉयचे बैंक एजी के कुछ…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने सैफायर यूएस होल्डको (यूएसए), एलएलसी द्वारा जेंटारी रिन्यूएबल्स इंडिया प्राइवेट…
भारत-कनाडा रक्षा संवाद का पहला संस्करण 3 नवंबर, 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित किया…
देश के सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर अक्टूबर में बढ़कर 4 महीने के उच्चतम स्तर…
नीति आयोग और ड्यूश गेसेलशाफ्ट एफयूआर इंटरनेशनेल जुसामेनरबीट (जीआईजेड) जीएमबीएच ने 3 नवंबर 2026 को…