भारत

सेना भर्ती घोटाला: CBI ने लेफ्टिनेंट कर्नल और हवलदार के खिलाफ नयी FIR दर्ज की

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने 2021 में सेना में भर्ती की प्रक्रिया में कथित अनियमितता को लेकर जांच का सामना कर रहे लेफ्टिनेंट कर्नल रैंक के एक अधिकारी के खिलाफ बुधवार को रिश्वतखोरी का मामला दर्ज किया। अधिकारियों ने बताया कि कथित अनियमितता के समय पुणे स्थित सेना के दक्षिण कमान मुख्यालय में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल विकास रायजादा और हवलदार सुशांत नाहक पर 2021 में ‘मल्टी-टास्किंग’ कर्मी (एमटीएस) के पद पर भर्ती होने के आकांक्षियों से रिश्वत लेने का आरोप है। उन्होंने बताया कि 2021 में विभिन्न पदों की भर्ती प्रक्रिया के दौरान उत्तर कुंजी लीक करने सहित विभिन्न अनियमितताओं के सिलसिले में रायजादा को 2022 में गिरफ्तार किया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि नाहक की भी मामले में भूमिका की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान सीबीआई ने नाहक सहित विभिन्न आरोपियों से कई व्हाट्सऐप चैट और लिखित संदेश बरामद किए, जिनसे पता चला कि उन्होंने एमटीएस पदों के लिए कुछ चयनित और अचयनित उम्मीदवारों से उनकी पदस्थापना औपचारिकताओं को जल्द पूरा करने और उनके मूल दस्तावेज वापस करने के लिए कथित तौर पर रिश्वत ली थी।

अधिकारियों ने बताया कि एक ऐसे उम्मीदवार ने सीबीआई से सपंर्क किया और शिकायत की कि नाहक ने मूल दस्तावेज वापस करने के एवज में 2021 में कथित तौर पर दो लाख रुपये लिए हैं। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि नाहक ने चयनित और गैर चयनित उम्मीदवारों से ली गई रिश्वत की राशि रायजादा के साथ साझा की थी।

अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने रायजादा और नाहक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी से जुड़ी धाराओं और भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बैसाखी के अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बैसाखी के अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री…

3 घंटे ago

पंजाब में आज बैसाखी का त्योहार श्रद्धा, उत्साह और भाईचारे की भावना के साथ मनाया जा रहा है

पंजाब में आज बैसाखी का त्योहार श्रद्धा, उत्साह और भाईचारे की भावना के साथ मनाया…

5 घंटे ago

डॉ. भीम राव आंबेडकर की 136वीं जयंती पर राष्ट्र आज उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है

भारतीय संविधान के मुख्य शिल्‍पकार डॉ. भीम राव आंबेडकर की 136वीं जयंती पर राष्ट्र आज…

5 घंटे ago

मौसम विभाग ने आज कई स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने आज अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ स्थानों पर…

5 घंटे ago

आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से हराया

आईपीएल क्रिकेट में कल सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से हरा दिया।…

5 घंटे ago

अमरीकी नौसेना ने ईरान के बंदरगाहों की पूर्ण समुद्री नाकाबंदी लागू की, पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा

पाकिस्तान में पिछले सप्‍ताह हुई शांति वार्ता के विफल होने के बाद पश्चिम एशिया में…

6 घंटे ago