बांग्लादेश में हिंसक झड़पों के मद्देनजर लगभग 6,700 भारतीय छात्र वहां से वापस लौट आए हैं। आज नई दिल्ली में पत्रकारों को जानकारी देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत को बांग्लादेश सरकार से पूरा सहयोग मिला है।
बांग्लादेश में पिछले दिनों विवादास्पद नौकरी कोटा प्रणाली को समाप्त करने की मांग को लेकर शेख हसीना के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हिंसक झड़पें हुईं जिनमें 100 से अधिक लोग मारे गए हैं।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘‘अब तक 6,700 भारतीय छात्र बांग्लादेश से वापस आ चुके हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘बांग्लादेश का करीबी पड़ोसी और मित्र होने के नाते हमें उस देश में स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है।’’
उन्होंने कहा कि ढाका में भारतीय उच्चायोग ने छात्रों को सीमा पार करने या हवाई अड्डे तक सुरक्षित पहुंचने की पूरी व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि छात्रों की मदद के लिए ऐसी हेल्पलाइन सेवाएं चौबीस घंटे काम कर रही हैं। रणधीर जायसवाल ने उम्मीद जताई कि बांग्लादेश में स्थिति जल्द ही सामान्य हो जाएगी।
जापान के आइची-नागोया में आज से एशियाई पैरा खेल आज से शुरू हो रहे हैं।…
कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में एक सैन्य अड्डे पर भीषण आग लगने से कई लोगों…
यूरोप के कई देशों में बढ़ती महंगाई, कम वेतन और किफायती आवास की कमी के…
उडीसा के नये राज्यपाल ब्रजमोहन राम ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली। उडीसा…
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कल रात एक सड़क दुर्घटना में 14 लोगों की मौत…
केंद्र सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें…