भारत ने दोहराया है कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अविभाज्य तथा अभिन्न अंग है और इस निर्विवाद वास्तविकता को कोई नहीं बदल सकता। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने आज नई दिल्ली में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और चीन के बीच, सीमावर्ती क्षेत्रों से संबंधित मामलों में भारत ने चीन के साथ चर्चा में हमेशा इस बात पर जोर दिया है कि वह इन मुद्दों को अत्यंत गंभीर मानता है। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनाए रखना देश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
रणधीर जायसवाल ने बताया कि भारत ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान को द्विपक्षीय यात्रा के साथ-साथ नई दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स आउटरीच सत्र के लिए भी आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय उच्चायुक्त ने कल बांग्लादेश के प्रधानमंत्री से मुलाकात की और दोनों पक्षों ने पारस्परिक हित के मामलों पर चर्चा की।
भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों – इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान…
भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्रि 10 अक्टूबर, 2026 को रूस के व्लादिवोस्तोक पहुंचा। यह युद्धपोत…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चेन्नई में आईआईटी-मद्रास में आयोजित कार्यक्रम में 13 हज़ार करोड़…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे। वे आज चेन्नई में 13…
सर्वोच्च न्यायालय ने शांतिपूर्ण ढंग से एकत्रित लोगों को अवैध रूप से हिरासत में न…
नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडक नदी में पानी अचानक बढ़ने के बाद, तटवर्ती…