मौसम विभाग ने कहा कि मानसून के आगे बढ़ने के साथ देश के कुछ क्षेत्रों में बारिश होगी जबकि अन्य क्षेत्रों में लू जैसी स्थिति बनी रहेगी। विभाग ने आज तटीय कर्नाटक में मूसलाधार बारिश और कुछ स्थानों पर तेज बारिश का अनुमान जताया है। मध्य कर्नाटक, केरल, माहे, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में मूसलाधार बारिश का अनुमान है।
मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, कोंकण, गोवा, लक्षद्वीप, मध्य महाराष्ट्र, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईक्काल में भी कुछ स्थानों पर तेज बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। उधर, मौसम विभाग ने कहा कि आज तटीय आंध्र प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर लू जैसी स्थिति रहेगी।
सर्वोच्च न्यायलय ने आज केंद्र सरकार से जवाब मांगा कि एसिड की खुदरा बिक्री पर…
नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) की अंतरराष्ट्रीय शाखा एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) ने…
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में आज नई दिल्ली में बिहार…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मौजूदा वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून की पहली तिमाही में भारत…
बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आज…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज कोच्चि में राजगिरी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आरएसईटी)…