बिज़नेस

हिमाचल में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एशियाई विकास बैंक देगा 16.2 करोड़ डॉलर का कर्ज

एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने हिमाचल प्रदेश में पर्यटन से संबंधित विकास परियोजनाओं के लिए 16.2 करोड़ डॉलर के कर्ज को बृहस्पतिवार को मंजूरी दे दी। एडीबी के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी विवेक विशाल ने कहा कि यह परियोजना विरासत और सांस्कृतिक स्थलों को उन्नत और संरक्षित करके, नई सुविधाओं की स्थापना करके और पर्यटन क्षेत्र को मजबूत करके राज्य की पर्यटन क्षमता को बढ़ाएगी।

एडीबी ने हिमाचल प्रदेश में पर्यावरण अनुकूल और समावेशी पर्यटन विकास परियोजनाओं का समर्थन करने के लिए 16.2 करोड़ डॉलर के कर्ज को मंजूरी दी है।

हिमाचल प्रदेश में पर्यावरण अनुकूल एवं समावेशी पर्यटन विकास परियोजना के तहत मंडी और हमीरपुर जिलों में विरासत और सांस्कृतिक केंद्रों को बढ़ावा दिया जाएगा, कुल्लू में नग्गर कैसल का जीर्णोद्धार किया जाएगा, सार्वजनिक स्थलों और आधुनिक पर्यटक सुविधाओं का सौंदर्यीकरण किया जाएगा, कांगड़ा में सम्मेलन केंद्र और सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा और कुल्लू, हमीरपुर एवं कांगड़ा में पर्यटन सुविधाओं में सुधार किया जाएगा। इन सुधारों में सौर प्रकाश व्यवस्था और इलेक्ट्रिक वाहन जैसे हरित समाधान शामिल होंगे तथा बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और विकलांग व्यक्तियों की आवश्यकताओं को पूरा किया जाएगा।

Editor

Recent Posts

इजरायल और अमेरिका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज आठवां दिन

इस्राएल और अमरीका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज आठवां दिन…

1 घंटा ago

भारत ने केरल के कोच्चि में ईरान के एक जहाज को आपातकालीन डॉकिंग की अनुमति दी

भारत ने केरल के कोच्चि में ईरान के एक जहाज को आपातकालीन डॉकिंग की अनुमति…

1 घंटा ago

नेपाल में बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी आम चुनाव में भारी जीत की ओर अग्रसर, मतगणना जारी

नेपाल में, प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेंद्र शाह के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी हिंसक…

2 घंटे ago

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने वॉटर ट्रांसवर्सैलिटी ग्लोबल अवॉर्ड्स एवं कॉन्क्लेव 2026 को संबोधित किया

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज कहा कि विकास और पर्यावरण को विरोधी शक्तियों…

13 घंटे ago

पश्चिम एशिया हवाई क्षेत्र की स्थिति – भारतीय विमानन कंपनियों द्वारा आज 51 उड़ानें संचालित करने की योजना

नागरिक उड्डयन मंत्रालय पश्चिम एशिया में उत्पन्न हो रही स्थिति पर निरंतर नज़र रख रहा…

13 घंटे ago