भारत

असम मंत्रिमंडल ने मानव-हाथी संघर्ष से निपटने के लिए गज मित्र योजना को स्‍वीकृति दी

असम सरकार ने मानव-हाथी संघर्षों से निपटने, स्वास्थ्य रक्षा सेवा नियमों में सुधार और विद्यार्थियों तथा श्रमिकों के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं को स्‍वीकृति दी है। सरकार बढ़ते मानव-हाथी संघर्षों को कम करने के लिए आठ प्रमुख जिलों गोलपारा, उदलगुरी, नगांव, बक्सा, सोनितपुर, गोलाघाट, जोरहाट और बिश्वनाथ में गज मित्र योजना लागू करेगी।

अधिक संघर्ष वाले 80 गाँवों में समुदाय आधारित त्वरित प्रतिक्रिया दलों का गठन किया जाएगा। प्रत्‍येक दल में आठ स्थानीय सदस्य होंगे। ये दल ज्‍यादा संघर्ष के महीनों के दौरान, धान की खेती के साथ-साथ हाथियों के सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने और आजीविका की रक्षा के लिए काम करेंगे।

इस बीच, असम में शरण वैष्‍णव परंपरा से जुडे़ विशेष संस्‍थागत केन्‍द्र सत्रों को सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण के सम्मान में एक हजार पांच सौ रुपये का मासिक वजीफा मिलेगा। एक नई मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार, निजी अस्पतालों को मृत्यु प्रमाणपत्र मिलने के दो घंटे के भीतर मृतक के शव सौंपने होंगे और देरी करने पर जुर्माना भी देना होगा। इसके अतिरिक्त 2026 की एचएसएलसी परीक्षा में बैठने वाले दसवीं कक्षा के छात्रों को प्रेरणा आसोनी योजना के तहत प्रत्यक्ष लाभ अंतरण-डीबीटी के माध्यम से हर महीने 300 रुपये दिए जाएंगे।

Editor

Recent Posts

लोकसभा में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण संशोधन विधेयक 2026 पारित

लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की है।…

6 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने सेना, नौसेना, वायुसेना की महिला SSC अधिकारियों को दिया पेंशन का अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि सेना, नौसेना और वायु सेना में शॉर्ट सर्विस…

7 घंटे ago

RBI ने 3-दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी माध्यम से बैंकिंग प्रणाली में ₹55,837 करोड़ की प्रवाह किया

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने आज तीन दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी के माध्यम से…

7 घंटे ago

जल जीवन मिशन 2.0 के तहत आंध्र प्रदेश और ओडिशा के साथ सुधार से जुड़े समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत सुधार से जुड़े कार्यान्वयन के देशव्यापी विस्तार को जारी…

8 घंटे ago

CSIR एवं विदेश मंत्रालय ने संयुक्त रूप से नई दिल्ली में “क्षमता खोज सत्र” के लिए वैश्विक दक्षिण के राजदूतों की मेजबानी की

वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और विदेश मंत्रालय, भारत सरकार ने संयुक्त रूप से…

8 घंटे ago