भारत

असम राइफल्स ने नागालैंड में भारत-म्यांमार सीमा के समीप भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया

असम राइफल्स ने 29 अप्रैल, 2024 को नागालैंड के मोन जिले में पुख्ता खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए भारत-म्यांमार सीमा के समीप भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और अन्य युद्ध सामग्री जब्त की। सुबह शुरू किए गए इस तलाशी अभियान के दौरान एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया और 11 मोर्टार ट्यूब (81 मिमी), 04 ट्यूब (106 मिमी) 10 पिस्तौल, 198 हैंड हेल्ड रेडियो सेट, एक सैटेलाइट फोन, एक केनबो बाइक, एक बोलेरो वाहन तथा अन्य युद्ध सामग्री सहित भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया।

सीमावर्ती क्षेत्र के समीप भारी क्षमता वाले इन सैन्य ग्रेड हथियारों की बरामदगी असम राइफल्स द्वारा चलाए जा रहे सीमा सीलिंग ऑपरेशन के लिए बड़ी सफलता है। यह बरामदगी क्षेत्र में शांति भंग करने की कोशिशों में जुटे शत्रु तत्वों के नापाक मंसूबों के लिए भी बड़ा आघात है। सैन्य ग्रेड के हथियारों और लगभग 200 हैंड हेल्ड रेडियो सेटों की बरामदगी से इन हथियारों के गलत लक्ष्यों और क्षति की सीमा का संकेत मिलता है।

पकड़ा गया व्यक्ति और बरामद सामान नागालैंड पुलिस के हवाले कर दिया गया है। असम राइफल्स के चौकस जवानों ने राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर सुरक्षा स्थिति उत्पन्न करने के गैरकानूनी तत्वों के मंसूबों को सफलतापूर्वक विफल कर दिया है।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

6 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

7 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

7 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

7 घंटे ago