राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने लोकसभा सदस्य प्रज्वल रेवन्ना की संलिप्तता वाले यौन उत्पीड़न के आरोपों पर कर्नाटक पुलिस से तीन दिनों के भीतर रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने मामले से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद कर्नाटक पुलिस महानिदेशक को एक पत्र लिखा। वीडियो में रेवन्ना को कई महिलाओं के खिलाफ यौन शोषण के कृत्यों में कथित तौर पर शामिल दिखाया गया है।
आयोग ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तुरंत और निर्णायक कदम उठाने का आग्रह किया है। बताया जा रहा है कि रेवन्ना देश से भाग गये हैं। आयोग ने महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा सुनिश्चित करने व उनके खिलाफ अनादर तथा हिंसा को बढ़ावा देने वाली संस्कृति को रोकने के महत्व पर भी जोर दिया।
वायु सेना के मालवाहक जहाज ने लद्दाख में 13,629 फीट की ऊंचाई पर स्थित न्योमा…
भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने रेलवे नेटवर्क में चल रही अनाधिकृत ई-कैटरिंग…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्वोत्तर भारत की सुरक्षा के लिए इस क्षेत्र के सामरिक…
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कर्नाटक सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले और…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा बलों से हर समय उच्च स्तर की परिचालन तैयारी…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने स्टीफन मिलर को व्हाइट हाउस का नया चीफ ऑफ…