छत्तीसगढ़ में आज सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में कम से कम दस माओवादी मारे गए। सुकमा जिले के कोंटा इलाके में माओवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम तलाशी अभियान पर थी। इसी दौरान भेज्जी के जंगलों और पहाड़ियों में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में ये माओवादी मारे गए। सभी माओवादियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इसके अलावा मौके से एके-47 और एक सेल्फ लोडिंग राइफल समेत बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। इलाके में तलाशी अभियान जारी है।
भारत के कोयला गैसीकरण रोडमैप को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के…
बलूचिस्तान में बलूच महिला मंच-बी डब्ल्यू एफ ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से पाकिस्तान की सेना द्वारा…
इस वर्ष मार्च में कुल वस्तु और सेवा कर -जीएसटी संग्रह पिछले वर्ष के इसी…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज कर्नाटक के तुमकुरु स्थित श्री सिद्धगंगा मठ में डॉ. श्री…
उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के अध्यक्ष सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के संविधान सदन में…
जम्मू-कश्मीर में मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में चल रहे आतंकरोधी अभियान में कल रात…