भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस पर 6600 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस पर आज 6600 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष समारोह का भी शुभारंभ किया। इन परियोजनाओं का उद्देश्य जनजातीय समुदायों का उत्थान और ग्रामीण तथा दूरदराज के क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे में सुधार करना है। प्रधानमंत्री मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन और समृद्ध आदिवासी विरासत और संस्कृति पर आधारित एक प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया।

उन्होंने दो जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के संग्रहालय और दो जनजातीय अनुसंधान संस्थानों का भी उद्घाटन किया। इसका उद्देश्य जनजातीय समुदायों के समृद्ध इतिहास और विरासत को संरक्षित करना है। प्रधानमंत्री जमुई से वर्चुअल माध्‍यम से पीएम-जनमन अभियान के अंतर्गत बनाए गए ग्‍यारह हजार घरों के गृह प्रवेश में भी शामिल हुए। समारोह में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने बिरसा मुंडा के वंशज बुधराम मुंडा और शहीद सिद्धो कान्हू के परिवार के सदस्य मंडल मुर्मु को भी सम्मानित किया।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ स्लोवाकिया के व्यापार और उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियों से बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ स्लोवाकिया के व्यापार और…

4 घंटे ago

DPIIT और GeM ने भारत के सार्वजनिक खरीद पारितंत्र में बहुभाषी पहुँच को सुदृढ़ बनाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

डिजिटल इंडिया भाषिणी प्रभाग (डीआईबीडी), जो डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन (डीआईसी), इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्लोवाक के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रातिस्लावा स्थित राष्ट्रपति भवन में स्लोवाक गणराज्य के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी…

5 घंटे ago

फीफा विश्व कप: केप वर्दे की टीम ने स्पेन को 0-0 से बराबरी पर रोका, बेल्जियम और मिस्र का मैच भी 1-1 से ड्रॉ

फीफा विश्व कप में केप वर्दे की टीम ने प्रबल दावेदार स्पेन को शून्‍य-शून्‍य से…

6 घंटे ago

दक्षिणी कैलिफोर्निया में अमरीकी वायुसेना ठिकाने पर बी-52 बमवर्षक विमान हादसे में आठ लोग मारे गए

अमरीका में दक्षिणी कैलिफोर्निया के मोजावे स्थित अमरीकी वायु सेना के अड्डे से उड़ान भरने…

6 घंटे ago

सरकार ने डीजल और एटीएफ के निर्यात पर विशेष अतिरिक्‍त उत्‍पाद शुल्‍क बढ़ाया

सरकार ने अपनी नवीनतम समीक्षा में डीजल और विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर…

6 घंटे ago