insamachar

आज की ताजा खबर

Editor

दिल्ली में ग्रैप-1 लागू होने के बाद कार्यदिवसों में आज से 20 अतिरिक्त फेरे लगाएगी दिल्ली मेट्रो

दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान-एक यानी ग्रैप-1 लागू होने के बाद, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन आज से कार्यदिवसों में मेट्रो के 20 अतिरिक्त फेरे संचालित करेगा। डी.एम.आर.सी. ने धूल और प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए दिल्ली में अपने निर्माण…

भारत ने फ्रांस में रह रहे या वहाँ की यात्रा करने की योजना बना रहे अपने नागरिकों के लिए सुरक्षा परामर्श जारी किया

भारत ने फ्रांस में रह रहे या वहाँ यात्रा करने की योजना बना रहे अपने नागरिकों के लिए सुरक्षा परामर्श जारी किया है। इसमें हिंसक प्रदर्शनों, कुछ क्षेत्रों में कर्फ्यू और सार्वजनिक परिवहन सेवाओं में संभावित बाधाओं के मद्देनजर सतर्क…

यूनेस्को ने भारत के तीन नए स्थलों को विश्व धरोहरों की अस्थायी सूची में शामिल किया

यूनेस्को के विश्व धरोहर केंद्र ने भारत के तीन नए स्थलों को विश्व धरोहरों की अस्थायी सूची में शामिल किया है। यह इन्हें विश्व धरोहर का औपचारिक दर्जा दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यूनेस्को में भारत के स्थायी…

दिल्ली हाई कोर्ट ने सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत में हस्तक्षेप करने से इनकार किया

दिल्ली उच्च न्यायालय ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया। अदालत ने उन्हें विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट के समक्ष सुनवाई के नतीजे का इंतजार करने और…

भारत मंडपम में 7वें एग्रीवोल्टाइक वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस का केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया शुभारंभ

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश का किसान अब केवल “अन्नदाता” ही नहीं, बल्कि सौर ऊर्जा को अपनाकर वास्तविक अर्थों में “अन्नदाता भी और ऊर्जादाता भी” बनने जा…

भारतीय सेना का सर्वोच्च स्तरीय द्विवार्षिक मंच सेना कमांडरों का सम्मेलन आज से शुरू

भारतीय सेना का सर्वोच्च स्तरीय द्विवार्षिक मंच सेना कमांडरों का सम्मेलन आज से शुरू हो गया है। सेना प्रमुख (सीओएएस) की अध्यक्षता में आयोजित यह सम्मेलन 21 से 23 अक्टूबर 2026 तक नई दिल्ली में हो रहा है। इसमें भारतीय…

भारत और न्यूज़ीलैंड ने भारत-न्यूज़ीलैंड FTA के तहत द्विपक्षीय व्यापार को सुगम बनाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक मूल-स्थान डेटा के आदान प्रदान पर MoC पर हस्ताक्षर किए

भारत के केंद्रीय अप्रत्क्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) तथा न्यूज़ीलैंड सीमा शुल्क सेवा (एनज़ेडसीएस) ने वस्तुएं के व्यापार से संबंधित मूल-स्थान डेटा के इलेक्ट्रॉनिक आदान-प्रदान के संबंध में एक सहयोग ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। यह सहयोग ज्ञापन दोनों…

भारत ने अपुष्ट आरोपों के आधार पर चुनिंदा देशों को निशाना बनाने के लिए मानवाधिकारों के राजनीतिक इस्तेमाल का विरोध किया

भारत ने अपुष्ट आरोपों के आधार पर चुनिंदा देशों को निशाना बनाने के लिए मानवाधिकारों के राजनीतिक इस्तेमाल का विरोध किया है। संयुक्त राष्ट्र महासभा की तीसरी समिति में भारत की प्रतिनिधि बरखा ताम्रकार ने कहा कि मानवाधिकारों का इस्तेमाल…

पंजाब में पदार्थ विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या की जांच सीबीआई ने अपने हाथ में लेकर प्राथमिकी दर्ज की

सीबीआई ने पंजाब के मानसा में मादक पदार्थ के विरोध में आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्‍या की जांच शुरू कर दी है। वरिष्‍ठ उप-महा निरीक्षक स्‍तर के अधिकारी के नेतृत्‍व में टीम सभी तथ्‍यों की जांच करेगी।…