भारत

नुक्कड़ नाटक के जरिए जल, स्वच्छता और स्वास्थ्य (WASH) पर एस एम सहगल फाउंडेशन द्वारा जागरूकता अभियान

उत्तम ग्राम पहल (UGI) कार्यक्रम के तहत एस एम सहगल फाउंडेशन ने राजस्थान के अलवर जिले के रामगढ़ ब्लॉक के बहरीपुर और गुज्जरपुर खुर्द गांवों में “स्वच्छता में व्यवहार परिवर्तन” पर फरवरी 18 और 19, 2025 को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस पहल का उद्देश्य नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समुदाय में स्वच्छता और स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ाना था।

नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) के छात्रों द्वारा प्रस्तुत इस नुक्कड़ नाटक ने प्रभावी रूप से जल, स्वच्छता और स्वच्छता (WASH) के महत्वपूर्ण संदेशों को साझा किया, जिसमें सुरक्षित पेयजल, शौचालय प्रबंधन (ठोस और तरल अपशिष्ट), हाथ धोने का महत्व और मासिक धर्म स्वच्छता जैसे विषय शामिल थे। इस दो दिवसीय आयोजन में 900 से अधिक ग्रामीण शामिल हुए। जिसमें सरपंच अहमद जुबैर, स्कूल प्रधानाचार्य अशोक गोयल, ग्राम विकास समिति और स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

प्रत्येक गांव में दो कार्यक्रम आयोजित किए गए, डॉ. विकास झा, प्रिंसिपल लीड, जन भागीदारी एवं स्थायित्व, एस एम सहगल फाउंडेशन ने कहा,”नुक्कड़ नाटक एक प्रभावी संचार माध्यम है, जो सार्वजनिक स्थानों पर लाइव कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता लाने और समुदाय को जोड़ने का कार्य करता है। नाटक के ज़रिए वास्तविक समुदाय-आधारित चुनौतियों और उनके व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत किए गए। नुक्कड़ नाटक जैसे संचार साधन लोगों में व्यवहार परिवर्तन करने का उत्तम प्रयास है जो लोगों को एक स्वस्थ और स्थायी भविष्य के लिए सर्वोत्तम व्यवस्थाओं को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। कार्यक्रम के अंत में, प्रतिभागियों ने स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन में अपनाने की शपथ ली।“

नुक्कड़ नाटक को देखने में अधिक से अधिक समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित हो इसके लिए स्थानीय सामुदायिक रेडियो कनेक्ट एफ एम 107.8 ने सक्रिय रूप से सहयोग किया। रेडियो के माध्यम से कार्यक्रम की जानकारी प्रसारित की गई ताकि अधिक से अधिक लोग इस शिक्षाप्रद और मनोरंजक नुक्कड़ नाटक का लाभ उठा सकें।

एस एम सहगल फाउंडेशन के बारे में: एस एम सहगल फाउंडेशन ग्रामीण भारत में सकारात्मक सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरर्णीय बदलाव के लिए सामुदायिक नेतृत्व को विकसित करने का कार्य कर रही है ताकि ग्रामीण अंचल का हर व्यक्ति सुरक्षित व समृद्ध जीवन जी सके। फाउंडेशन 13 राज्यों और 2,847 से अधिक गांवों में कार्यरत है और अब तक 5.73 मिलियन लोगों तक अपनी पहुँच बना चुका है।

जल प्रबंधन, कृषि विकास, जन भागीदारी और स्कूली बच्चों के जीवन को सुधारने के प्रयासों हेतु फाउंडेशन कार्यरत है। एस एम सहगल फाउंडेशन ग्रामीण समुदायों में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Editor

Recent Posts

केंद्रीय नारकोटिक्‍स ब्‍यूरो ने ‘ऑपरेशन ब्लैक हॉक’ में अंतरराज्यीय हेरोइन सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया

मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो…

1 घंटा ago

एनए-आवंटित तलबीरा दूसरी और तीसरी कोयला खदानों ने वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड उत्पादन दर्ज किया

भारत सरकार द्वारा घरेलू कोयला उत्पादन और ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के प्रयासों को…

1 घंटा ago

भारत ने UNCCD COP17 में भूमि पुनर्स्थापन और सूखा-प्रतिरोधक क्षमता के लिए विविध, पर्याप्त, पूर्वानुमानित और सतत अंतर्राष्ट्रीय वित्तपोषण का आह्वान किया

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज उलानबातर (मंगोलिया) में संयुक्त…

1 घंटा ago

भारतीय रेलवे ने पानी की टंकियों और फिल्टरों की सफाई और उन्‍हें कीटाणु मुक्‍त बनाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया

भारतीय रेलवे ने स्टेशनों पर यात्रियों के लिए सुरक्षित और स्वच्छ पेयजल की निरंतर उपलब्धता…

2 घंटे ago

NielsenIQ और वर्ल्ड डेटा लैब ने अपनी नवीनतम रिपोर्ट में, भारत में 2036 तक 10 करोड 80 लाख धनी उपभोक्ता होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया

नीलसन- आईक्यू और वर्ल्ड डेटा लैब ने अपनी नवीनतम रिपोर्ट में, भारत में 2036 तक…

6 घंटे ago

होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने के लिए अधिकृत देशों के जहाजों को देना होगा सेवा शुल्क: ईरान

ईरान ने कहा है कि अधिकृत देशों के जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने के…

7 घंटे ago