अंतर्राष्ट्रीय

एक्सिओम-फोर मिशन को 22 जून तक के लिए स्थगित

अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला को अंतर्राष्‍ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन ले जाने वाले एक्सिओम-फोर मिशन को 22 जून तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। एक्सिओम स्पेस ने इसकी घोषणा की है।

एक्सिओम-4 मिशन में प्रयुक्‍त होने वाले रूस निर्मित एक भाग की हाल में मरम्‍मत के बाद इसकी अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा द्वारा मूल्‍यांकन के लिए मिशन को टाला गया है।

सोशल मीडिया पोस्‍ट में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन – इसरो ने बताया कि एक्सिओम स्‍पेस ने स्‍पेस एक्‍स फेल्‍कन-9 प्रक्षेपण यान, ड्रेगन अंतरिक्ष यान, अंतर्राष्‍ट्रीय अंतरिक्ष स्‍टेशन के रूस निर्मित मॉडयूल की मरम्‍मत, मौसम की स्थिति और क्‍वारिंटीन में रखे गए अंतरिक्ष यात्रियों के स्‍वास्‍थ्‍य और तैयारी को देखते हुए प्रक्षेपण की नई तारीख की पुष्टि की है।

अंतर्राष्‍ट्रीय अंतरिक्ष स्‍टेशन के लिए नासा का यह चौथा प्राइवेट मिशन है। इसका नेतृत्‍व नासा के अंतरिक्ष यात्री पैगी विटस्‍न करेंगे। इसरो के शुभांशु शुक्‍ला मिशन पायलट होंगे। पौलेंड के स्‍लावोस उज्‍नांसकी और हंगरी के टिबोर कापू मिशन के विशेषज्ञ होंगे।

Editor

Recent Posts

ईरान ने अमेरिका द्वारा पेश किए गए 15 सूत्रीय प्रस्ताव को खारिज किया

पश्चिम एशिया संघर्ष में शांति प्रयासों को बड़ा झटका लगा है। ईरान ने अमेरिका द्वारा…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में स्थान दिया गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में…

1 घंटा ago

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

13 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

13 घंटे ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

15 घंटे ago