बलूच लिबरेशन आर्मी ने बलूचिस्तान में 39 स्थानों पर कई हमलों की जिम्मेदारी ली है। आर्मी के हवाले से बताया है कि ये अभियान कई रणनीतिक उद्देश्यों को पूरा करने के लिए चलाया जा रहा है।
बलूच लिबरेशन आर्मी के प्रवक्ता जीयंद बलूच ने कहा है कि हमलों में कई ठिकानों को निशाना बनाया गया है। इनमें पुलिस थाने, सैन्य काफिले और प्रमुख राजमार्गों के किनारे ढांचागत केंद्र शामिल हैं। बलूच लिबरेशन आर्मी ने पुलिस थानों पर कब्ज़ा करने और क्षेत्र की प्रमुख सड़कों पर नाकाबंदी करने का भी दावा किया है। बलूच लिबरेशन आर्मी पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बलूच लोगों की आजादी के लिए प्रयासरत एक सशस्त्र अलगाववादी गुट है। बलूच लिबरेशन आर्मी ने दावा किया है कि बलूचिस्तान के विशाल प्राकृतिक संसाधनों का स्थानीय आबादी को लाभ पहुंचाए बिना दोहन किया जा रहा है और सरकार बलूच लोगों को उनके अधिकारों और स्वायत्तता से वंचित कर रही है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…
मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…
एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…
प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के तहत 1 लाख 93 हजार से अधिक नए…
केंद्र सरकार ने पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत विशेष छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त…
गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…