अंतर्राष्ट्रीय

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग पार्टी की सभी गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया

बांग्लादेश में अंतरिम सरकार ने आतंक रोधी कानून के तहत पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग पार्टी की सभी गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध पार्टी और उसके नेताओं के खिलाफ मुकदमा पूरा होने तक जारी रहेगा।

सलाहकार परिषद की एक विशेष बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया। बैठक में अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण अधिनियम में संशोधन को भी मंजूरी दी गई, जिससे राजनीतिक दलों, इसके संबद्ध संगठनों या समर्थकों के समूहों के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दी गई। यह प्रतिबंध गुरुवार रात से शुरू हुए और पूरे ढाका में फैलते विरोध प्रदर्शनों के बीच लगाया गया है।

Editor

Recent Posts

जापान के आइची-नागोया में आज से एशियाई पैरा खेल आज से शुरू

जापान के आइची-नागोया में आज से एशियाई पैरा खेल आज से शुरू हो रहे हैं।…

26 मिनट ago

कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में एक सैन्य अड्डे पर भीषण आग लगने से कई लोगों की मौत

कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में एक सैन्य अड्डे पर भीषण आग लगने से कई लोगों…

28 मिनट ago

उड़ीसा के नए राज्यपाल ब्रजमोहन राम ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली

उडीसा के नये राज्यपाल ब्रजमोहन राम ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली। उडीसा…

34 मिनट ago

ग्‍वालियर में शीतला माता मंदिर ट्रक दुर्घटना में 14 लोगों की मौत, 39 घायल

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कल रात एक सड़क दुर्घटना में 14 लोगों की मौत…

36 मिनट ago

सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें कम करने का फैसला किया

केंद्र सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें…

4 घंटे ago