अंतर्राष्ट्रीय

बांग्लादेश के राष्ट्रपति ने नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का प्रमुख नियुक्त किया

बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का प्रमुख नियुक्त किया है। इसका निर्णय कल ढाका में बंगभवन में तीनों सेनाओं के प्रमुखों और छात्र आंदोलन के 13 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई राष्ट्रपति शहाबुद्दीन की बैठक में लिया गया। राष्ट्रपति के मीडिया सचिव मोहम्मद जोयनल आबेदीन ने बताया कि विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ विचार-विमर्श के बाद अंतरिम सरकार के अन्य सदस्यों के नाम पर अंतिम फैसला किया जाएगा।

राष्ट्रपति ने संसद को भी भंग कर दिया है। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले छात्र आंदोलन ने पहले कहा था कि 84 वर्षीय यूनुस, अंतरिम सरकार का नेतृत्व करने के लिए सहमत हो गए हैं। मोहम्‍मद यूनुस ने ग्रामीण बैंक के माध्यम से गरीबी विरोधी अभियान के लिए 2006 में नोबेल शांति पुरस्कार जीता था। इस बीच, बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी-बीएनपी प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को नजरबंदी से रिहा कर दिया गया। उन्‍यासी (79) वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री लंबे समय से विभिन्न बीमारियों से जूझ रहीं हैं।

Editor

Recent Posts

लोकसभा में दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक पारित

लोकसभा ने दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक-2025 ध्‍वनिमत से पारित कर दिया है।…

1 घंटा ago

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने पश्चिम एशिया संकट के बीच देश को ईंधन भेजने में भारत के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने पश्चिम एशिया संकट के बीच देश को ईंधन…

1 घंटा ago

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद राज्‍यविधान परिषद की सदस्‍यता से इस्तीफा दिया

बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड-जेडीयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए…

1 घंटा ago

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा – वैश्विक अनिश्चितता के कारण विश्‍व की मुद्राओं में अस्थिरता परन्‍तु भारतीय अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने संसद में भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती का उल्‍लेख करते हुए…

1 घंटा ago

भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने असम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज दोपहर ‘मेरा बूथ,…

1 घंटा ago

दुनिया की सबसे बड़ी जनगणना दो चरणों में आयोजित की जाएगी, पहला चरण 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगा

भारत के महारजिस्ट्रार और जनगणना आयुक्त श्री मृत्युंजय कुमार नारायण ने आज नई दिल्ली में…

2 घंटे ago