भारत

आज बसंत पंचमी मनाई जा रही है; राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी

बसंत पंचमी और सरस्‍वती पूजा के पर्व आज देशभर में मनाये जा रहे हैं। इस अवसर पर लोग ज्ञान की देवी मॉं सरस्‍वती की पूजा करते हैं। बसंत पंचमी का पर्व बसंत के आगमन, नई ऋतु और प्रकृति की सुन्‍दरता को दर्शाता है।

इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी है। सोशल मीडिया पर साझा एक संदेश में राष्ट्रपति मुर्मु ने शिक्षा और ज्ञान से जुड़े इस पर्व पर कामना की है कि य़े पर्व देशवासियों के लिए खुशी, समृद्धि और ज्ञान लेकर आये। आज के दिन के महत्व का उल्लेख करते हुए राष्ट्रपति ने भारत को विश्व के ज्ञान केंद्र के रूप में स्थापित करने की प्रार्थना की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा: “सभी देशवासियों को बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं।”

Editor

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में आज पहले खेलो इंडिया जनजातीय खेल की शुरुआत होगी

छत्तीसगढ़ में आज पहले खेलो इंडिया जनजातीय खेल की शुरुआत होगी। इसका उद्घाटन समारोह आज…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के दूरगामी प्रभावों से निपटने के लिए सात सशक्‍त समूहों के गठन की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के दूरगामी प्रभावों से निपटने के लिए सात…

3 घंटे ago

सरकार ने देश में प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम उत्पादों की पाइपलाइनों को मजबूत करने के लिए नया आदेश जारी किया

सरकार ने देश में ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम…

3 घंटे ago

लोकसभा में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण संशोधन विधेयक 2026 पारित

लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…

14 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प ने फोन किया। दोनों…

15 घंटे ago