भारत

भारत स्काउट्स एंड गाइड्स ने नई दिल्ली में भूटान स्काउट्स एसोसिएशन के सदस्यों को शामिल किया

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स ने 28 मई, 2025 को अपराह्न 3:00 बजे राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली में भूटान स्काउट एसोसिएशन साथ एक समावेशन कार्यक्रम का आयोजन किया। भूटान स्काउट एसोसिएशन का 24 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल वर्तमान में अपने शैक्षिक कार्यक्रम के तहत भारत में हैं।

टीम ने एसोसिएट प्रोफेसर, एसोसिएट एनसीसी अधिकारी और शारदा विश्वविद्यालय में उद्योग एकीकरण और ज्ञान विनिमय प्रकोष्ठ की सहायक निदेशक लेफ्टिनेंट यशोधरा राज के साथ भारत स्काउट्स एंड गाइड्स का दौरा किया, जो भूटानी प्रतिभागियों को उनके शैक्षिक कार्यक्रम में मार्गदर्शन दे रही हैं।

राष्‍ट्रीय मुख्‍यालय में प्रतिनिधिमंडल का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जनरल सैल्यूट और भारत स्‍काउट्स एवं गाइड्स प्रार्थना से हुई, उसके बाद भूटान स्काउट्स की प्रार्थना हुई। कार्यकारी निदेशक अमर बी. छेत्री ने स्वागत भाषण दिया, राष्‍ट्रीय मुख्‍यालय के कर्मचारियों का परिचय कराया और भूटान स्काउट्स एसोसिएशन के सदस्यों को अपना परिचय देने के लिए आमंत्रित किया। भारत स्‍काउट्स एवं गाइड्स की निदेशक दर्शना पावस्कर ने लेफ्टिनेंट यशोधरा राज को भारत स्‍काउट्स एवं गाइड्स स्कार्फ भेंट किया, उसके बाद अन्य प्रतिनिधिमंडल को भी भारत स्‍काउट्स एवं गाइड्स स्कार्फ भेंट किया।

प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय मुख्यालय का दौरा किया, विभिन्न विभागों को देखा और उपकरण की दुकान पर जाकर उन्होंने साहित्य, वर्दी और उपहार सामग्री सहित स्मृति चिन्ह खरीदे। उन्होंने त्रिची, तमिलनाडु जम्बूरी की एक वीडियो प्रस्तुति का भी आनंद लिया। कार्यक्रम का समापन स्मृति चिन्हों के आदान-प्रदान के साथ हुआ, जहां दर्शना पावस्कर ने भूटान स्काउट्स एसोसिएशन और शारदा विश्वविद्यालय को आधिकारिक भारत स्‍काउट्स एवं गाइड्स स्मृति चिन्ह भेंट किया और बदले में, भूटान स्काउट्स ने बीएसजी को अपना स्मृति चिन्ह भेंट किया।

अपने समापन भाषण में, भारत स्‍काउट्स एवं गाइड्स की निदेशक दर्शना पावस्कर ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि भारत और भूटान के बीच मैत्री, पड़ोस के संबंध और स्काउटिंग/गाइडिंग का बंधन और भी मजबूत होगा। उन्होंने भविष्य के कार्यक्रमों में भूटान की भागीदारी के लिए पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया और पुष्टि करते हुए कहा कि भूटान स्काउट्स एसोसिएशन को आगामी जम्बोरी के लिए बढ़ा हुआ कोटा प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन और समूह फोटो के साथ हुआ।

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने नागरिकों को सतर्क रहने और हवाई हमले की स्थिति में घरों में रहने की सलाह दी

सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और…

39 मिनट ago

भारत में बॉक्सिंग व्यवस्था को मज़बूत करने के लिए NSDF और SAI ने इंडियन ऑयल के साथ साझेदारी की

राष्ट्रीय खेल विकास कोष (एनएसडीएफ), भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने प्रतिभाओं…

43 मिनट ago

लद्दाख भारत का अभिन्न अंग है; चीन के इनकार से यह तथ्य नहीं बदल सकता: विदेश मंत्रालय

भारत ने आज फिर दोहराया कि लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है, चीन…

2 घंटे ago

66वें राष्‍ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

66वें राष्‍ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने आज, 13 अक्टूबर 2026…

2 घंटे ago

आयुष मंत्रालय ने चार पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों में त्वचा सम्बंधी विकारों के उपचार के लिए दिशानिर्देश जारी किए

आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी में त्वचा सम्बंधी विकारों के प्रबंधन के…

2 घंटे ago