भारत

बिहार विधानसभा चुनाव में अब तक का सर्वाधिक 66.91 प्रतिशत मतदान; मतगणना शुक्रवार को

बिहार विधानसभा चुनाव में अब तक का सर्वाधिक 66 दशमलव नौ एक प्रतिशत मतदान हुआ। सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में वोट डाले गये थे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि बिहार के मतदाताओं ने स्वतंत्र भारत में एक इतिहास रचा है।

1951 से अब तक हुए सभी चुनावों सर्वाधिक प्रतिशत वोटिंग की जो कि लगभग 66 दशमलव 9 प्रतिशत है। 1951 से लेकर अब तक हुए सभी चुनावों में हमारी माताओं, बहुओं और बेटियों ने चुनाव आयोग पर पूर्ण विश्‍वास जताते हुए अभी तक का सबसे अधिक मतदान किया है 71 प्रतिशत। बिहार के इन पारदर्शी और शांतिपूर्ण चुनावों ने पूरे भारत को राह दिखाई है।

इस चुनाव का सबसे उल्लेखनीय पहलू महिला मतदाताओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में अधिक संख्या में मतदान किया।

बिहार विधानसभा चुनाव में मतदाताओं ने इतिहास रच दिया है। शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के मतदाताओं ने अभूतपूर्व उत्साह के साथ मतदान में हिस्सा लिया जिससे, बिहार के चुनावी इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। पहले चरण में जहां 65 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया, वहीं दूसरे चरण में करीब 69 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके अलावा पहली बार बिहार के इतिहास का सबसे अधिक महिला मतदान प्रतिशत भी दर्ज किया गया। पुरुष मतदाताओं की भागीदारी 62 दशमलव 8 प्रतिशत रही, जबकि महिलाओं की भागीदारी रिकॉर्ड 71 दशमलव 6 प्रतिशत रहा। चुनाव आयोग के अनुसार, दोनों चरणों में कहीं से भी हिंसा की कोई बड़ी घटना सामने नहीं आई और मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न हुआ। इसके अलावा पहली बार छह देशों-दक्षिण अफ्रीका, इंडोनेशिया, थाईलैंड, फिलीपींस, बेल्जियम और कोलंबिया-से आए 16 विदेशी प्रतिनिधियों ने, अंतरराष्ट्रीय निर्वाचन आगंतुक कार्यक्रम के तहत, मतदान प्रक्रिया का अवलोकन किया। सभी दो सौ 43 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना 14 नवम्बर को होगी और चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे दो हजार छह सौ से अधिक उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला होगा।

Editor

Recent Posts

केंद्रीय कृषि मंत्री ने वर्ष 2024-25 के अंतिम और 2025-26 के प्रथम अग्रिम बागवानी अनुमान जारी किए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने और बागवानी…

9 घंटे ago

भारत ने काबुल के ओमिद नशा मुक्ति अस्पताल पर पाकिस्तान के हवाई हमले की स्पष्ट रूप से निंदा की

भारत ने कल रात काबुल के ओमिद नशा मुक्ति अस्पताल पर पाकिस्तान के हवाई हमले…

12 घंटे ago

केंद्र ने पांच राज्यों में ग्रामीण स्थानीय निकायों को 15वें वित्त आयोग के अनुदान के अंतर्गत 1,789 करोड़ रुपये से अधिक का वितरण किया

केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान छत्तीसगढ़, गुजरात, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र…

12 घंटे ago

लोकसभा ने आज सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित करने के बाद आठ विपक्षी सांसदों का निलंबन रद्द कर दिया

लोकसभा ने आज सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित करने के बाद आठ विपक्षी सांसदों का…

13 घंटे ago

भारतीय पोत नंदा देवी लगभग 46,000 मीट्रिक टन एलपीजी लेकर वडीनार बंदरगाह पहुंचा

भारतीय पोत नंदा देवी लगभग 46 हजार मीट्रिक टन एलपीजी लेकर गुजरात के वडीनार बंदरगाह…

13 घंटे ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के पांच बिलियन भोजन वितरण के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में अक्षय पात्र फाउंडेशन के पांच…

13 घंटे ago