भारत

बिहार आज अपना 113वां स्थापना दिवस बना रहा है

बिहार आज अपना 113वां स्थापना दिवस बना रहा है। ब्रिटिश काल के दौरान वर्ष 1912 में 22 मार्च को बंगाल प्रेसीडेंसी से अलग होकर बिहार नए राज्य के रूप में अस्त्तिव में आया था। इस दिन को बिहार दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष बिहार दिवस का विषय है- उन्नत बिहार, विकसित बिहार है।

इस अवसर पर पूरे राज्य में बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाले कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मु्ख्य आयोजन पटना के गांधी मैदान में होगा, जहां मु्ख्यमंत्री नितीश कुमार तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभांरभ करेंगे।

राज्‍य के गौरव और उपलब्धियों का उत्‍सव मनाने के लिए मुख्‍यमंत्री नितीश कुमार ने 2010 में बिहार दिवस की परंपरा शुरू की थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार दिवस पर बिहार के लोगों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार की समृद्ध विरासत, भारतीय इतिहास में इसके योगदान और राज्य के विकास को आगे बढ़ाने में राज्य के लोगों की अथक भावना की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा; “वीरों और महान विभूतियों की पावन धरती बिहार के अपने सभी भाई-बहनों को बिहार दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। भारतीय इतिहास को गौरवान्वित करने वाला हमारा यह प्रदेश आज अपनी विकास यात्रा के जिस महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है, उसमें यहां के परिश्रमी और प्रतिभाशाली बिहारवासियों की अहम भागीदारी है। हमारी संस्कृति और परंपरा के केंद्र-बिंदु रहे अपने इस राज्य के चौतरफा विकास के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।”

Editor

Recent Posts

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने VMMC और सफदरजंग अस्पताल में उन्नत मूत्राशय निदान केंद्र और PET-CT एवं SPECT-CT सुविधाओं का उद्घाटन किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज नई दिल्ली के वीएमएमसी और सफदरजंग अस्पताल…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बाढ़ की स्थिति का जायजा…

2 घंटे ago

झारखंड में पिछले कुछ दिनों से तेज बारिश के बाद कई हिस्सों में बाढ़ और जलभराव की स्थिति बनी हुई

झारखंड में भी पिछले कुछ दिनों से तेज बारिश के बाद कई हिस्सों में बाढ़…

2 घंटे ago

बिहार में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से अन्‍य क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा बढ़ा

बिहार में पटना और कई अन्य जिलों में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा…

2 घंटे ago

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने न्यूयॉर्क में उच्च स्तरीय व्यापार गोलमेज सम्मेलन में निवेशकों से मुलाकात की

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने न्यूयॉर्क में उच्च स्तरीय व्यापार गोलमेज सम्मेलन में निवेशकों से…

2 घंटे ago