भारत

देश के पूर्वी और पूर्वोत्तर क्षेत्रों में कल तक गरज के साथ वर्षा होने, बिजली चमकने और तेज़ हवाएँ चलने का अनुमान

देश के पूर्वी और पूर्वोत्तर क्षेत्रों में कल तक गरज के साथ वर्षा होने, बिजली चमकने और तेज़ हवाएँ चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने देश के दक्षिण प्रायद्वीपीय हिस्सों में गरज के साथ वर्षा की संभावना व्यक्त की है।

पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड और ओडिशा में आज गरज और तेज़ हवा के साथ मध्यम वर्षा होगी। ये स्थिति अगले चार दिन के दौरान असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बनी रहेगी। तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, केरल, लक्षद्वीप, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और भीतरी कर्नाटक में भी अगले 4 दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा।

इस बीच, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल के कुछ हिस्सों और कोंकण, गोवा तथा तटीय गुजरात में आज गर्म और आर्द्र मौसम रहने की उम्मीद है। पूर्वी भारत में अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति ने फोन पर बात की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयान…

2 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने गोर्धनदास सेकसरिया कॉलेज ऑफ योगा एंड कल्चरल सिंथेसिस के प्लेटिनम जुबली समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज महाराष्ट्र के लोनावाला के कैवल्यधाम में गोर्धनदास सेकसरिया कॉलेज…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 19 सितंबर को “पर्यावरण और जलवायु गतिकी का भविष्य” पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 19 सितंबर, 2026 को सुबह लगभग 10 बजे विज्ञान भवन, नई दिल्ली…

3 घंटे ago

सरकार ने थोक उपभोक्ताओं के लिए चीनी भंडारण सीमा 15 दिनों से बढ़ाकर 30 दिन कर दी

सरकार ने थोक उपभोक्ताओं के लिए मौजूदा 15 दिनों की चीनी भंडारण सीमा को बढ़ाकर…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी कल 20वें रोजगार मेले में सरकार में 51 हजार से अधिक नव नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल 19 सितंबर, 2026 को बीसवें रोजगार मेले में दोपहर साढे बारह…

4 घंटे ago

मूडीज ने चालू वित्‍त वर्ष के लिए भारत के वास्‍तविक जीडीपी वृद्धि दर अनुमान को छह प्रतिशत से बढ़ाकर सात प्रतिशत किया

वैश्विक रेटिंग एजेंसी-मूडीज ने चालू वित्‍त वर्ष के लिए भारत के वास्‍तविक जीडीपी वृद्धि दर…

4 घंटे ago