भारत

बिहार में जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर को बीपीएससी विवाद के संबंध में पटना में गिरफ्तार

बिहार में जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर को बीपीएससी विवाद के संबंध में आज पटना में गिरफ्तार कर लिया गया। आज तडके पटना में पुलिस ने किशोर और उनके समर्थकों को गांधी मैदान स्थित गांधी प्रतिमा के स्‍थान से जबरन हटा दिया। किशोर को गिरफ्तारी के बाद पटना के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान भेज दिया गया है।

पटना के जिला मजिस्ट्रेट डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर कानून का उल्लंघन कर रहे थे और इससे पहले गांधी मैदान में निषिद्ध क्षेत्र खाली करने के लिए उन्हें नोटिस दिया गया था। जन सुराज नेता और उनके कुछ समर्थकों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है।

आज सुबह गिरफ्तारी की गई है और उनके साथ लगभग 43 लोगों को हम लोगों ने डिटेन किया है और 15 गाड़ियां सीज हुई है और सबका वेरिफिकेशन हो रहा है अभी तक 43 में से लगभग 30 लोगों का वेरिफिकेशन हुआ है जिसमें से पांच लोग मात्र पटना से हैं और सभी कार्यकर्ता है पार्टी विशेष के और बाकी विभिन्न जिलों से हैं और आगे जो नियमानुसार कार्यवाही होगी उसको हम लोग करेंगे।

Editor

Recent Posts

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का स्वागत किया

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…

14 घंटे ago

भारत ने व्यापार बाधाओं, डंपिंग और अनुचित मूल्य निर्धारण के समाधान के लिए WTO के अनुरूप उपायों की मांग की

अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…

15 घंटे ago

भारतीय नौसेना का पोत ‘त्रिशूल’ स्पेन के वालेंसिया पहुँचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…

1 दिन ago

पश्चिम बंगाल में ‘बाघ पुनर्वास कार्यक्रम’ के तहत बुक्सा बाघ अभ्यारण्य में पहली बाघिन को छोड़ा गया

भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…

1 दिन ago

सीबीएन राजस्थान यूनिट ने थाईलैंड से आए अंतरराष्ट्रीय पार्सल में छिपाए गए 1.080 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी पकड़ी

मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…

1 दिन ago