भारत

लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ने आज नई दिल्‍ली में पंचायत से संसद कार्यक्रम के दूसरे चरण का उद्घाटन किया

लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ने आज नई दिल्‍ली में पंचायत से संसद कार्यक्रम के दूसरे चरण का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में बीस राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों की पंचायतीराज संस्‍थाओं से चुनी गई करीब पांच सौ महिला प्रतिनिधि भाग ले रही हैं। इस अवसर पर ओम बिरला ने कहा कि पंचायती राज संस्थाएं गांवों के विकास की दिशा में काम कर रही हैं और आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को साकार कर रही हैं।

पंचायत राज के माध्यम से गांव के विकास के साथ हम आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। भारत की विरासत उसकी संस्कृति में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान रहा है। हमारे लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण संस्था पंचायत राज के अंदर आपके नेतृत्व से उन जनजाति क्षेत्र के अंदर सामाजिक, आर्थिक विकास महिलाओं को स्‍वावलम्‍बन बनाने में भी आपका बहुत बड़ा योगदान है।

महिला और बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे महिलाओं को और अधिक सशक्त बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचाने में पंचायतों से जुड़ी महिलाएं अहम भूमिका निभाएंगी।

इस कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें भी एक अवसर मिलता है कि हम पंचायत से लेकर सीधे पार्लियामेंट तक चीजों को वह समझे और कैसे योजनाओं का यह कार्य करने हैं, इसके बारे में भी बहुत सारी चीजों के जानकारी भी मिलती है।

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने नागरिकों को सतर्क रहने और हवाई हमले की स्थिति में घरों में रहने की सलाह दी

सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और…

1 घंटा ago

भारत में बॉक्सिंग व्यवस्था को मज़बूत करने के लिए NSDF और SAI ने इंडियन ऑयल के साथ साझेदारी की

राष्ट्रीय खेल विकास कोष (एनएसडीएफ), भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने प्रतिभाओं…

1 घंटा ago

लद्दाख भारत का अभिन्न अंग है; चीन के इनकार से यह तथ्य नहीं बदल सकता: विदेश मंत्रालय

भारत ने आज फिर दोहराया कि लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है, चीन…

2 घंटे ago

66वें राष्‍ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

66वें राष्‍ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने आज, 13 अक्टूबर 2026…

2 घंटे ago

आयुष मंत्रालय ने चार पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों में त्वचा सम्बंधी विकारों के उपचार के लिए दिशानिर्देश जारी किए

आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी में त्वचा सम्बंधी विकारों के प्रबंधन के…

2 घंटे ago