भारत

24वें और अंतिम जैन तीर्थंकर भगवान महावीर जयंती आज देशभर में मनाई जा रही है

24वें और अंतिम जैन तीर्थंकर भगवान महावीर जयंती आज देशभर में मनाई जा रही है । यह जैन समुदाय के सर्वाधिक पवित्र दिनों में से एक है। भगवान महावीर के अनुयायी आज के दिन प्रार्थनाओं का मंत्रोच्चारण तथा प्रसाद वितरण करते हैं। इस दिन शोभा यात्रा भी निकाली जाती है।

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने इस अवसर पर जैन समुदाय को शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में राष्‍ट्रपति ने कहा कि भगवान महावीर अंहिसा और करुणा की मूर्ति थे।

जैन समुदाय के लोग बिहार के नालंदा, वैशाली और जमुई जिलों में कई स्थानों पर महावीर जयंती मना रहे हैं। इस अवसर पर भगवान महावीर की जन्मस्थली वैशाली जिले के कुंडलपुर में शोभा यात्रा, मस्तकाभिषेक अनुष्ठान और भक्ति कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज महावीर जयंती के अवसर पर भगवान महावीर को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भगवान महावीर ने हमेशा अहिंसा, सत्य और करुणा पर जोर दिया और उनके आदर्श दुनिया भर में असंख्य लोगों को शक्ति देते हैं। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि पिछले वर्ष सरकार ने प्राकृत को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया था, इस निर्णय की बहुत सराहना हुई।

Editor

Recent Posts

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने अन्वेषण लाइसेंस ब्लॉकों की नीलामी के दूसरे चरण का शुभारंभ किया

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने आज नई दिल्ली में अन्वेषण लाइसेंस…

2 घंटे ago

पश्चिम बंगाल में भारी यातायात वाले रेलवे फाटक पर भीड़ कम करने के लिए भारतीय रेलवे ने रोड ओवर ब्रिज को मंजूरी दी

भारत के परिवहन अवसंरचना एजेंडा को मजबूत करते हुए, भारतीय रेलवे ने रोड ओवर ब्रिज (आरओबी)…

2 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में ढ़ांचागत परियोजनाओं को मंजूरी दी

देश में रेल नेटवर्क और क्षेत्रीय संपर्क मजबूत करने के लिए भारतीय रेल ने तीसरी…

2 घंटे ago

सुरक्षा बलों की युद्धक तत्परता बढ़ाने के लिए डीएसी ने 3.60 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत अधिग्रहण प्रस्तावों को मंजूरी दी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद ने 12 फरवरी, 2026 को…

2 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में परमाणु ऊर्जा के त्वरित विस्तार की पुष्टि की; 2031-32 तक क्षमता तीन गुना होने का लक्ष्य

केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक…

2 घंटे ago

सीसीआई ने बॉक्स वाले माइक्रोप्रोसेसरों के संबंध में इंटेल कॉर्प की भारत विशिष्ट वारंटी नीति के लिए उस पर जुर्माना लगाया

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने इंटेल कॉर्पोरेशन पर उसके भारत-विशिष्ट वारंटी नीति के उल्लंघन के लिए…

2 घंटे ago