14वीं शताब्दी के संत और उत्तर भारत में भक्ति आंदोलन के संस्थापक संत रविदास की जयंती आज पूरे देश में मनाई जा रही है। यह दिवस हिन्दू कैलेण्डर के अनुसार माघ महीने की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास की जयंती पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा है कि गुरु रविदास सम्मानित संत और समाज सुधारक थे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज संत गुरु रविदास की 649वीं जयंती पर पंजाब के जालंधर में उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित करेंगे और उनके सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। जालंधर के पास आदमपुर हवाई अड्डे पर उतरने के बाद प्रधानमंत्री इस हवाई अड्डे का नया नाम श्री गुरु रविदास जी हवाई अड्डा रखने की घोषणा करेंगे।
निर्वाचन आयोग ने असम, केरल, पुद्दुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल सरकार को मतदान के दिन…
देश में बंदरगाहों के विकास को तेज करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते…
पश्चिम बंगाल पुलिस ने मालदा जिले में सात न्यायिक अधिकारियों के घेराव के मुख्य षड्यंत्रकारी…
नौसेना ने आज विशाखापत्तनम में नौसेना डॉकयार्ड में अत्याधुनिक स्टील्थ फ्रिगेट युद्धपोत आई.एन.एस. तारागिरी को…
शिक्षा मंत्रालय ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग- (यू.जी.सी) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण…
सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से एलपीजी और अन्य पेट्रोलियम उत्पादों की जमाखोरी…